फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alipore fire: Death toll reaches 11, eight identified

अलीपुर अग्निकांड : मृतकों की संख्या पहुंची 11, आठ की शिनाख्त

Fri, 16 Feb 2024 09:16 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:16 PM IST
विज्ञापन
Alipore fire: Death toll reaches 11, eight identified
फैक्टरी मालिक पर गैर इरादतन हत्या का केस, पिता की भी जान गई
विज्ञापन

तीन शवों की होगी डीएनए सैंपलिंग, चार घायलों का चल रहा इलाज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
बाहरी दिल्ली के अलीपुर में बृहस्पतिवार शाम पेंट फैक्टरी में लगी भीषण आग में मरने वालों की संख्या 11 हो गई है। शुक्रवार तड़के पुलिस ने फैक्टरी से चार और शव बरामद किए। इससे पहले दमकलकर्मियों ने सात शवों को बाहर निकाला था। मृतकों में 10 पुरुष और एक महिला है। इनमें काठमंडी, सोनीपत निवासी फैक्टरी मालिक अखिल जैन के पिता अशोक कुमार जैन (62) सहित आठ की पहचान हो गई है। वहीं, चार घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। तीन शवों की पहचान के लिए डीएनए सैपलिंग होगी।
बाहरी-उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह के अनुसार, गुवाहाटी से अखिल शुक्रवार को लौट आया था। पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या के प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया है। जैन के मोबाइल की आखिरी लोकेशन हादसे के समय फैक्टरी के पास की थी। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया था। बृहस्पतिवार शाम 5:25 बजे पुलिस और दमकल विभाग को नेहरू एंक्लेव, दयाल मार्केट स्थित पेंट की फैक्टरी में आग लगने की जानकारी मिली थी। आग फैक्टरी के सामने के मकानों, नशा मुक्ति केंद्र और दुकानों में फैल गई थी। सिपाही कर्मबीर के अलावा झुलसे अन्य लोगों की पहचान ज्योति (42), दिव्या (20), मोहित सोलंकी (34) के रूप में हुई है। सभी का लोकनायक अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

केमिकल ड्रम में हुए धमाके से छत और दीवार ढही
आग बुझाने के दौरान केमिकल ड्रम में हुए धमाके से फैक्टरी की छत और दीवार भरभराकर गिर गई। इसमें फैक्टरी में काम करने वाले कई लोग फंस गए। आग बुझाने के बाद दमकल कर्मियों ने तलाशी अभियान चलाया। रात 11 बजे तक सात शवोें को बाहर निकाल लिया गया था। फैक्टरी में लगा लोहा और फर्श गर्म होने के बाद जेसीबी मंगाकर मलबे में दबे लोगों की तलाश शुरू की गई। इस बीच एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत बचाव का काम शुरू किया। एनडीआरएफ की टीम ने तड़के चार और शव निकाल लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कपड़ों व गहनों से हुई पहचान
मृतकों की पहचान अंगूठी सहित अन्य गहनों, ताबीज, पैंट, जूते, घड़ी व मोबाइल आदि से हुई। तीन मृतकों की पहचान के लिए डीएनए सैपलिंग कराई जाएगी। पुलिस उपायुक्त रवि कुमार सिंह ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

सिपाही ने बचाई 15 की जान
दिल्ली पुलिस के सिपाही कर्मबीर ने अपनी जान की परवाह न करते हुए फैक्टरी के सामने आग में घिरे नशा मुक्ति केंद्र से 15 लोगों व एक कुत्ते की जान बचाई। कर्मबीर भी मामूली रूप से झुलस गए।

हादसे में जान गंवाने वाले
1. अशोक कुमार जैन निवासी 23/253, काठमंडी, सोनीपत, उम्र 62 वर्ष।
2. राम सूरत सिंह निवासी ई- 3/906, गली नंबर 14, 4 पुस्ता हनुमान मंदिर के पास, सोनिया विहार, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष।
3. विशाल गौंड निवासी ग्राम कलिजौपुर, आजमगढ़, उम्र 19 वर्ष।
4. अनिल ठाकुर निवासी मकान नंबर 104, विद्यापति नगर, मुबारकपुर, दिल्ली, उम्र 46 वर्ष।
5. पंकज कुमार निवासी ग्राम रमवापुर, थाना लखीमपुर, उप्र, उम्र 29 वर्ष।
6. शुभम पुत्र राजू निवासी ग्राम गुडियनपुर, जिला गौंडा, उम्र 19 वर्ष।
7. मीरा विजय पाल वाली, नेहरू एन्क्लेव, अलीपुर, दिल्ली, उम्र 44 वर्ष।
8. बृज किशोर निवासी टेडवा, दुल्लापुर, तहरार, जिला गोंडा उम्र 19 वर्ष।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed