फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alignment of Botanical Garden Metro from Sector-142 will be final soon

सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन मेट्रो का अलाइनमेंट जल्द होगा फाइनल

Tue, 06 Sep 2022 02:06 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
Alignment of Botanical Garden Metro from Sector-142 will be final soon
नोएडा। सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन की नई मेट्रो लाइन का अलाइनमेंट जल्द फाइनल होगा। नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (एनएमआरसी) ने इसके लिए चार विकल्प दिए हैं। इसकी रिपोर्ट एमडी को दे दी है, अब आखिरी बार मौके पर सर्वे किया जाएगा। इसके बाद अंतिम तौर पर एनएमआरसी अंतिम रिपोर्ट देगी, फिर आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

एक्वा लाइन के सेक्टर-142 मेट्रो स्टेशन से ब्लू व मजेंटा लाइन के बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन को नई मेट्रो लाइन जोड़ेगी। शुरूआत में इसका अलाइनमेंट एक्सप्रेसवे के समानांतर रखा गया था, लेकिन बाद में इसे आवासीय इलाकों से लेकर जाने का फैसला लिया गया। इससे ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा होगा। एनएमआरसी की ओर से एमडी की रिपोर्ट में नया कॉरिडोर पहले की अपेक्षा 900 मीटर बढ़ गया है। पहले 11.5 किलोमीटर लंबी लाइन प्रस्तावित की गई थी। इसकी डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएमआरसी) ने तैयार की है। डीपीआर में छह स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें सेक्टर-142, 91, 98, 97, 125 और बोटेनिकल गार्डन मेट्रो स्टेशन शामिल हैं, लेकिन अंतिम विकल्प के तौर पर कुछ स्टेशन अभी बदल सकते हैं। एनएमआरसी की एमडी ने बताया कि नई लाइन का कॉरिडोर हाईराइज सोसाइटियों से जाएगा। इसमें सेक्टर-108, 105 समेत दूसरे सेक्टर शामिल होंगे। इसका मकसद ज्यादा से ज्यादा लोगों को फायदा पहुंचाना होगा।
विज्ञापन

नए कॉरिडोर के लिए होगी कई प्रक्रिया
नए कॉरिडोर को नोएडा और ग्रेनो प्राधिकरण से अप्रूवल कराना होगा। इसके बाद इसे बोर्ड बैठक में रखा जाएगा। इसके अलावा इसे प्रदेश सरकार को भेजा जाएगा। सरकार से अप्रूव कराने के बाद यह केंद्र सरकार के मंत्रालय में जाएगा। इसके बाद इसके डीपीआर की अनुमति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फंडिंग का होगा कोर इश्यू
इस कॉरिडोर में फंडिंग का कोर इश्यू फंसेगा क्योंकि पूरा कॉरिडोर नोएडा में होगा। इस वजह से ग्रेनो प्राधिकरण इसमें फंडिंग नहीं करेगा। इस वजह से सबसे बड़ी समस्या होगी कि इसे बनाने के लिए फंड कहां से लाया जाएगा, हालांकि केंद्र सरकार भी इसमेें सहायता करेगी। लेकिन केंद्र की सहायता आखिरी चरण में होगी। इससे पहले काम शुरू करने के लिए फंड की जरूरत होगी।
दो हजार करोड़ के खर्च का अनुमान
इस परियोजना पर करीब दो हजार करोड़ रुपये खर्च का अनुमान है, जबकि रोजाना करीब 30 हजार यात्री इस मेट्रो में सफर करेंगे। हालांकि यह शुरुआती आकलन है। इसमें भी आखिरी समय में बदलाव किया जा सकता है। एक फायदा यह होगा कि एक्वा लाइन का कार्ड इस कॉरिडोर पर भी काम करेगा।

सेक्टर-142 से बोटेनिकल गार्डन मेट्रो कॉरिडोर का अलाइनमेंट जल्द फाइनल होगा। इसके लिए कुछ विकल्प मिले हैं। अब सर्वे किया जाएगा। इसके बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। इसमें करीब 900 मीटर की दूरी बढ़ने की उम्मीद है। कॉरिडोर को हाइराइज सोसाइटियों से लेकर जाएंगे। - रितु माहेश्वरी, एमडी, एनएमआरसी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed