फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Alighar Case Protest on DM Office

अलीगढ़ कांड : न्याय दिलाने को ब्राह्मण समाज ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन

Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2019 01:18 AM IST
विज्ञापन
Alighar Case Protest on DM Office
नोएडा सेक्टर-19 स्थित कार्यालय पर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते महासंघ के लोग।
अलीगढ़ कांड : न्याय दिलाने को ब्राह्मण समाज ने किया अर्धनग्न प्रदर्शन
विज्ञापन

नोएडा। अलीगढ़ में बच्ची की निर्मम हत्या के बाद समूचे प्रदेश में धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। सोमवार को नोएडा में राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ भारत के नेतृत्व में सदस्यों ने काली पट्टी बांध अर्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। करीब 3 घंटे तक समाज के लोगों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों को फांसी देने की मांग की। वहीं, मुख्यमंत्री के नाम 7 सूत्रीय ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।

सर्व ब्राह्मण समाज के लोगों ने डीएम चौक से अर्धनग्न होकर पैदल मार्च निकाला और सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। सौंपे गए ज्ञापन में आरोपियों को फांसी की सजा, एनएसए की कार्रवाई, पीड़ित पिता को सरकारी नौकरी, परिजनों को 50 लाख की आर्थिक मदद, फास्ट ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई, पीड़ित परिवार की सुरक्षा का जिम्मा आदि की मांग की। इस दौरान जब काफी देर तक सिटी मजिस्ट्रेट ज्ञापन लेने नहीं पहुंचे तो प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय का गेट बंद कर दिया। इससे न कोई बाहर से अंदर जा सका और न ही अंदर से बाहर आ सका। सूचना मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन लेकर लोगों का शांत कराया। इस मौके पर प्रमोद शर्मा, चमन शर्मा, योगेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सचिन भारद्वाज, मनोज शर्मा, हरिओम, अंकुश, ललित, सतीश, अनिल और लोकेश आदि समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed