{"_id":"6ad3495873b6eefb6e0928f5","slug":"alcohol-laced-with-intoxicating-pills-administered-victim-then-murder-after-falling-unconscious-greater-noida-2026-10-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: नशीली गोलियां मिला पिलाई शराब, बेहोश होने पर की हत्या; छह माह पहले रास्ते में बदला लेने के लिए रची साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: नशीली गोलियां मिला पिलाई शराब, बेहोश होने पर की हत्या; छह माह पहले रास्ते में बदला लेने के लिए रची साजिश
Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
Sharukh Khan
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: Sharukh Khan
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:54 PM IST
सार
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने ऑटो चालक पवन शर्मा की हत्या का खुलासा कर दिया है। कार खड़ी करने को लेकर हुए विवाद में पवन की हत्या की गई थी। आरोपियों ने नशीली गोलियां मिलाकर शराब पिलाई थी। बेहोश होने पर हत्या कर दी थी।
विज्ञापन
हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा में रहने वाले 40 वर्षीय ऑटो चालक की गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसके पड़ोसी पर है। ईकोटेक-3 कोतवाली पुलिस के अनुसार दोनों बुधवार रात कार में बैठकर शराब पी रहे थे। इसी दौरान छह माह पुराने विवाद को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर पड़ोसी ने ऑटो चालक का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद आरोपी शव को लखनावली गांव के पास फेंककर फरार हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसकी निशानदेही पर शव बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से अलीगढ़ के दादों थाना क्षेत्र के खैरीरी मस्तीपुर गांव निवासी पवन शर्मा (40) पिछले करीब दस साल से कुलेसरा में परिवार के साथ रह रहा था। वह ऑटो चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके परिवार में पत्नी और दो बेटियां हैं।

Trending Videos
पवन के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसके भाई ने 15 अक्तूबर को ईकोटेक-3 कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई। शिकायत में पवन के पड़ोसी ललित शर्मा पुत्र मनोहरलाल शर्मा पर शक भी जाहिर किया।
छह माह बाद फिर हुआ विवाद
पुलिस की पूछताछ में सामने आया कि पवन और ललित बुधवार रात साथ बैठकर शराब पी रहे थे। लेकिन दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि ललित ने पवन का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

इसके बाद आरोपी शव को लखनावली गांव के पास ले गया और वहां छोड़कर फरार हो गया। छह माह पहले भी कार घर के सामने खड़ी करने को लेकर दोनों में विवाद हुआ था।
शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
पवन के लापता होने की शिकायत और आरोपी पर जताए गए शक के आधार पर ईकोटेक-3 पुलिस ने ललित को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर लखनावली सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र से पवन का शव बरामद किया।

इसके बाद सूरजपुर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि मामले में अन्य पहलुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है और आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
परिवार में कोहराम
पवन की मौत की खबर मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। वह पिछले दस साल से कुलेसरा में रहकर ऑटो चलाता था और परिवार की आजीविका का मुख्य सहारा था। उसकी दो बेटियां हैं। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। अचानक हुई इस घटना से इलाके में भी चर्चा का माहौल है।

कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह का कहना है कि आरोपी को हिरासत में लिया गया है। शराब पीने के दौरान हुए विवाद में आरोपी ने पवन की गला घोंटकर हत्या की है। मामले की जांच की जा रही है।