फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akshay's car decide to sold in 1.70 lakh in Meerut

1.70 लाख में अक्षय की कार का मेरठ में तय हुआ था सौदा

Thu, 29 Oct 2020 01:42 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2020 01:42 AM IST
विज्ञापन
Akshay's car decide to sold in 1.70 lakh in Meerut
लुटेरों से बरामद अक्षय कालरा की क्रेटा।
1.70 लाख में अक्षय की कार का मेरठ में तय हुआ था सौदा
विज्ञापन

नोएडा। अक्षय कालरा से लूटी गई करीब 17 लाख की क्रेटा कार का सौदा 1.70 लाख रुपये में तय हो गया था। यह सौदा मेरठ में किसी शख्स के साथ हुआ था, लेकिन बात नहीं बन पाई थी। इसी दौरान अक्षय की कार लूटने और हत्या करने वाले बदमाशों का सुराग नोएडा पुलिस को लग गया। सात आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को पता चला है कि दो लोग कार खरीदना चाहते थे। इनमें से एक शख्स अवैध शराब के कारोबार में लिप्त है। पुलिस दोनों की तलाश कर रही है।
पुलिस के अनुसार, सातों आरोपियों से पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्तार आरोपी वासुकीनाथ लूटी गई क्रेटा को बेचने के लिए मेरठ और हरियाणा के आरोपियों के संपर्क में था। 3 सितंबर की रात को जब क्रेटा कार लूटी गई थी तो वासुकीनाथ को कुलदीप के पास कार होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद वासुकीनाथ ने कुलदीप से प्रेमिका को घुमाने के लिए क्रेटा मांगी थी, लेकिन जब कुलदीप ने कार को लूट की होने की बात बताई तो वासुकीनाथ ने ग्राहक ढूंढने की बात कही थी। नोएडा जोन के एडीसीपी रणविजय सिंह ने बताया कि पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क के बारे में पता लगा रही है और जल्द ही मामले में कुछ अन्य गिरफ्तारियां होंगी। इस घटना को अंजाम देने वाले सभी बदमाश ड्रग्स लेते थे। ड्रग्स लेने के बाद यह लोग घटना को अंजाम देते थे। ड्रग्स लेने के लिए इन्हें पैसों की जरूरत होती थी। इसी क्रम में अक्षय कालरा के साथ लूटपाट और हत्या की घटना हुई।
विज्ञापन

जाइलो कार से पुलिस को मिला सुराग
क्रेटा लूटने के बाद बदमाश इसे बेचने मेरठ जा रहे थे। साथ में ही जाइलो गाड़ी भी चल रही थी। नोएडा पुलिस ने हाईवे पर लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला था। इसी दौरान पुलिस को सुराग लग गया। जाइलो कार के बारे में जब पुलिस ने पता किया तो कार घटना में गिरफ्तार बदमाश शमीम की होने की जानकारी मिली। फिर पुलिस ने धीरे-धीरे इस गिरोह के बारे में पता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिलोकपुरी के रास्ते ले गए थे क्रेटा
पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि क्रेटा लूटने के बाद गाजियाबाद गए और वहां कार छुपाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस के डर से कार वहां से निकाल ली और पहले त्रिलोकपुरी गए फिर वहां से होकर ओखला पहुंचे थे। पहले नोएडा के रास्ते ओखला जाने की योजना थी, लेकिन पुलिस के डर से इन लोगों ने त्रिलोकपुरी के रास्ते को चुना था।
क्रेटा में शीशा लगवाते तो पकड़े जाते
घटना की रात बदमाशों ने ईंट से अक्षय की क्रेटा के शीशे तोड़ दिए थे। पुलिस को मौके से टुकड़े मिले थे। इसके बाद नोएडा पुलिस की टीम ने नोएडा, गाजियाबाद, दिल्ली, मेरठ, बुलंदशहर, बागपत आदि जिलों में शीशे लगाने वाले दुकान और शोरूम से संपर्क स्थापित कर इस तरह की घटना की जानकारी दी थी। इसकी भनक बदमाशों को भी लग गई थी इस कारण आरोपियों ने शीशा नहीं लगवाया था। दिल्ली और गाजियाबाद में जहां भी इन लोगों ने क्रेटा खड़ी की, वहां तिरपाल से ढक दिया।
आईएमटी से पढ़ाई की है कुलदीप ने
गिरोह का सरगना कुलदीप ने आईएमटी गाजियाबाद से पढ़ाई की है। पढ़ाई छोड़ने के बाद वह ड्रग्स का आदी बन गया और गिरोह बनाकर वारदात करने लगा। गिरोह ने दिल्ली एनसीआर में लूटपाट की कई घटनाओं को अंजाम दिया है।

गाजियाबाद से खरीदी थी फर्जी नंबर प्लेट
बदमाशों ने गाजियाबाद से क्रेटा के लिए कई नंबर प्लेट खरीदी थीं। एक नंबर प्लेट क्रेटा के नंबर की ही थी। दूसरी नंबर प्लेट पर उत्तर प्रदेश शासन लिखा हुआ था। पुलिस को चकमा देने के लिए यह लोग नंबर प्लेट बदलते रहते थे और उत्तर प्रदेश शासन वाली नंबर प्लेट लगाकर आसानी से निकलने की जुगत में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed