फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akhilesh yadav in greater noida talks about rahul gandhi punishment keshav prasad allegation and other things

ग्रेटर नोएडा में अखिलेश यादव: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद को मुझसे नहीं मुख्यमंत्री से है जान और कुर्सी का खतरा

Fri, 24 Mar 2023 01:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 24 Mar 2023 01:14 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा एक शोक सभा में सम्मिलित होने पहुंचे अखिलेश यादव ने कई मुद्दों पर पत्रकारों से बात की जिसमें राहुल की गिरफ्तारी से लेकर यूपी में फेक एनकाउंटर और केशव प्रसाद मौर्य की जान को खतरा जैसे सभी मुद्दे शामिल थे।

विज्ञापन
Akhilesh yadav in greater noida talks about rahul gandhi punishment keshav prasad allegation and other things
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राहुल गांधी की सदस्यता पर संकट और सपा नेताओं पर दर्ज किए जा रहे केस को लेकर कहा कि भाजपा संविधान की हत्या करना चाहती है। शुक्रवार को ग्रेटर नोएडा पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि अगर भाजपा नेताओं की जांच हो जाए तो उनके कई की सदस्यता चली जाएगी। अखिलेश यादव सपा नेता सुधीर भाटी के घर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे थे।

विज्ञापन


राहुल की सजा पर कहा- ये संकट है
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई, बेरोजगारी के साथ भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच गया है। भाजपा के इशारे पर पहले सपा नेताओं पर कार्रवाई की जा रही थी। अब कांग्रेस के बड़े नेता की सदस्यता पर 2 साल की सजा होने के बाद संकट है। भाजपा बाहर से अधिकारियों को बुलाकर मौजूदा विधायकों पर कार्रवाई करा रही है।
विज्ञापन


केशव प्रसाद मौर्य पर कही ये बात
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के जान का खतरा जताने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि उन्हें केवल मुख्यमंत्री से खतरा है। उन्होंने कहा कि केशव प्रसाद मौर्य को जान या कुर्सी का खतरा केवल मुख्यमंत्री से है। हम तो उन्हें सहयोग और समर्थन दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फर्जी एनकाउंटर पर बोले पहले भी हुआ ऐसा
अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश और गौतम बुध नगर में हुए एनकाउंटर पर एक बार फिर सवाल खड़ा करते हुए कहा कि प्रदेश और जिले में फेक एनकाउंटर का दौर जारी है। गौतमबुध नगर में सुमित गुर्जर के अलावा अन्य के भी फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। अक्सर फर्जी एनकाउंटर को लेकर मीडिया में खबरें सामने आती हैं।


इनकी जांच हुई तो सच सामने आ जाएगा और कार्रवाई भी होगी। आरिफ नाम के युवक से सारस को छुड़ाने के सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि आजकल आप सोशल मीडिया पर मोर के साथ फोटो वीडियो देख रहे होंगे। लेकिन सारस को केवल आरिफ से छीना गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed