फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Akd..cut give invoice, pay fine

Noida News: अकड़..काट दीजिए चालान, भर देंगे जुर्माना

Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Tue, 04 Nov 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Akd..cut give invoice, pay fine
सड़क पर दोपहिया वाहनों पर दौड़ते लोगों को कार्रवाई का डर नहीं है। पुलिस रोकती है तो गिड़गिड़ाते हैं और बहाने बनाने लगते हैं। बात नहीं बनती तो स्पष्ट बोल देते हैं, काट दीजिए चालान, भर देंगे जुर्माना। यही अकड़ उनकी नासमझी है, जो हादसे का रूप ले लेती है। सोमवार को जिले भर में 200 से ज्यादा चालान काटे गए, जिसमें 165 चालान बिना हेलमेट के रहे।
विज्ञापन


हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करने में अमर उजाला के अभियान में पुलिस भी उतर आई है। सोमवार को चौराहों पर जगह-जगह ट्रैफिक पुलिस कर्मी व सिविल पुलिस चेकिंग के दौरान लोगों को समझाती नजर आई। इस दौरान बचकर भाग रहे लोगोंं के चालान भी किए गए।
विज्ञापन

सासनी गेट चौराहा, तालाब चौराहा व इगलास अड्डा चौराहा पर रोककर लोगों को हेलमेट पहनने की सलाह दी। कुछ लोगों ने जब आश्वासन दिया तो चालान न कर अंतिम चेतावनी देकर भी छोड़ा गया। जिले में सोमवार को 215 वाहनों के चालान किए गए है। इनमें 190 चालान दाेपहिया वाहन के रहे, जिनमें 165 चालान बिना हेलमेट व बाकी तीन सवारियों के रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


-



छात्रों ने हेलमेट लगाने का किया वादा

यातायात नियमों के पालन के लिए ट्रैफिक पुलिस भी लगातार लोगों को जागरूक कर रही है। सोमवार को टीआई सुभाष यादव ने रामबाग इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को यातायात के नियमों के बारे में बताया। विशेष रूप से दोपहिया वाहन पर हेलमेट लगाने की सलाह दी गई। उन्होंने बताया कि हादसे में 70 फीसदी जान सिर की चोट के कारण जाती हैं। छात्र-छात्राओं ने इस दौरान आश्वासन दिया कि बालिग होने पर जब दोपहिया वाहन का संचालन करेंगे तो हेलमेट का प्रयोग करेंगे। साथ ही पीछे बैठने पर भी हेलमेट लगाने का आश्वासन दिया।

--

भर देंगे जुर्माना


बिना हेलमेट के बाइक चला रहे गांव सोखना के शिवम को जब रोककर पूछा तो उन्होंने बताया कि वह दवा लेने के लिए घर से जल्दबाजी में निकले थे, वरना अस्पताल बंद हो जाएगा। अगर चालान काटना है तो काट दो, अब क्या कर सकते हैं, भर देंगे जुर्माना। बाद में समझाने पर उन्होंने आगे से हेलमेट लगाने का आश्वासन दिया।


-शिवम निवासी सोखना

-



अलीगढ़ रोड स्थित गेस्ट हाउस में रिश्तेदार की शादी हैं। यहीं आए हुए हैं। बार-बार काम से आना-जाना पड़ रहा है। हेलमेट लगाने की आदत नहीं है और शादी के काम में व्यस्त हैं। आगे से हेलमेट पहनने को आदत में लाएंगे।

-विशोला निवासी कोधा, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed