फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   airport will built according to model

जैसा मॉडल है वैसा ही बनेगा नोएडा एयरपोर्ट

Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
airport will built according to model
जैसा मॉडल है वैसा ही बनेगा नोएडा एयरपोर्ट
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। यूपी दिवस पर नोएडा एयरपोर्ट का जैसा मॉडल दिखा था, हूबहू वैसा ही एयरपोर्ट बनेगा। एयरपोर्ट निर्माण की दिशा में एक कदम और बढ़ाते हुए रक्षा मंत्रालय ने मॉडल पर अपनी मंजूरी दे दी है। अब एयरपोर्ट अथॉरिटी व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से मंजूरी मिल जाए तो एयरपोर्ट का काम शुरू हो जाएगा।
25 जनवरी को नोएडा के शिल्प हाट में आयोजित यूपी दिवस पर पहली बार नोएडा एयरपोर्ट के मॉडल को सामने लाया गया था। इसे ज्यूरिख कंपनी ने तैयार कराया है। 29,500 करोड़ रुपये की लागत वाले नोएडा एयरपोर्ट प्रोजेक्ट में कहां पर रनवे होगा, टर्मिनल की बिल्डिंग कैसी होगी, सुरक्षा के इंतजाम कैसे होंगे, यह सब इस मॉडल में दिखाया गया है। इस मॉडल को मंजूरी के लिए केंद्रीय रक्षा मंत्रालय, एयरपोर्ट अथॉरिटी व ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन को भेजा गया था। रक्षा मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है। एयरपोर्ट अथॉरिटी भी सहमत है, हालांकि कागजों में मंजूरी बाकी है। उम्मीद है इस माह के अंत तक ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन से भी मंजूरी मिल जाएगी। इसके बाद नियाल व यीडा बोर्ड से मंजूरी के बाद शासन को भेजा जाएगा। यह नोएडा एयरपोर्ट की आखिरी कागजी प्रक्रिया है। इसके बाद प्रधानमंत्री इसकी नींव रख सकते हैं। नोएडा एयरपोर्ट की कागजी प्रक्रिया तय समय से पहले ही पूरी हो रही है। इस वजह से दिसंबर 2023-24 में इस एयरपोर्ट से उड़ान शुरू होना तय है।
विज्ञापन

कामकाज पर नजर रखने के लिए बनेगी समिति
नोएडा एयरपोर्ट के कामकाज पर नजर रखने के लिए जल्द ही विशेषज्ञों की एक कमेटी बनेगी। इसमें एयरपोर्ट का काम करने वाली ब्रांड कंपनियों से कर्मचारी लिए जाएंगे। उनको वेतन भी नियाल की तरफ से दिया जाएगा। इसमें नियोजन, स्ट्रक्चरल इंजीनियर, जैसे कई अधिकारी व कर्मचारी शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश सरकार ने इस समिति को बनाने का अधिकार नियाल (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड) के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह को दे दिया है। नियाल इसकी प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है। बताया जा रहा है कि नियाल को एयरपोर्ट निर्माण का अनुभव न होने के कारण यह समिति बनाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed