फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Airport: Chief Minister will test the preparations for the foundation stone laying program on November 23

एयरपोर्ट : मुख्यमंत्री 23 नवंबर को शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां परखेंगे

Fri, 19 Nov 2021 08:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 08:48 PM IST
विज्ञापन
Airport: Chief Minister will test the preparations for the foundation stone laying program on November 23
ग्रेटर नोएडा/जेवर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 23 नवंबर को एयरपोर्ट के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के लिए आएंगे। वे गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। इसके बाद अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे और एयरपोर्ट की साइट का निरीक्षण करेंगे। संभावना है कि वह रात में यहीं रुके। प्रधानमंत्री 25 नवंबर को एयरपोर्ट का शिलान्यास करेंगे। वहीं, शुक्रवार को जिले के प्रभारी मंत्री जयप्रताप सिंह ने यमुना प्राधिकरण में बैठक की और एयरपोर्ट साइट का जायजा लिया।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री के रूट को लेकर भी तैयारियां की जा रही हैं। कई अतिविशिष्ट लोग शिलान्यास कार्यक्रम में आएंगे। लिहाजा, सड़कों को भी चमकाने का काम किया जा रहा है। सभी अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। बताया जा रहा है कि इसी दौरान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत के केपी-1 में एक अस्पताल के उद्घाटन के लिए आने की संभावना है। उनका दो दिन का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री से भी उनकी मुलाकात हो सकती है। इधर, शिलान्यास कार्यक्रम में किसानों के विरोध की सूचनाएं मिल रहीं थीं, लेकिन तीनों कृषि कानून वापस होने से यह संभावना अब खत्म हो गई है।
विज्ञापन

22 नवंबर तक तैयारियों को अंतिम रूप देने की योजना
जिले के प्रभारी व सूबे के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह ने शुक्रवार को यमुना प्राधिकरण कार्यालय में बैठक की। इसमें सीईओ अरुणवीर सिंह, जिलाधिकारी सुहास एलवाई, पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह, जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह समेत जिले के सभी आला अधिकारी मौजूद रहे। उन्होंने तैयारियों के एक-एक बिंदु पर चर्चा की और जरूरी निर्देश दिए। इसके बाद वह एयरपोर्ट साइट पर चले गए। उन्होंने हैलीपैड स्थल से लेकर सभा स्थल और मंच व वीवीआईपी लाउंज तक का निरीक्षण किया। कार्यक्रम स्थल तक आम जनता को लाने के लिए बसों व ट्रैक्टरों की उचित व्यवस्था, बैठने के इंतजाम सहित सभी तैयारियों का जायजा लिया। मौके पर मौजूद अधिकारियों ने आश्वासन देते हुए बताया कि 22 नवंबर को ही तैयारियों को पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद 23 नवंबर को मुख्यमंत्री के सामने कार्यक्रम की अंतिम रूपरेखा व एक-एक मिनट का प्रस्तुतीकरण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed