फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   airport: 20 company apply, 2 deposit money

नोएडा एयरपोर्ट: 20 कंपनियों ने टेंडरखरीदे, दो ने पैसा जमा कराया

Tue, 22 Oct 2019 01:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 22 Oct 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
airport: 20 company apply, 2 deposit money
एयरपोर्ट: 20 कंपनियों ने किए आवेदन, दो ने जमा कराए रुपये
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। नोएडा एयरपोर्ट के लिए टेंडर खरीदने व जमा करने की उलटी गिनती शुरू हो गई है। मात्र आठ दिन बचे हैं। 20 कंपनियों ने टेंडर खरीद लिए हैं। दो कंपनियों ने टेंडर का पैसा जमा करा दिया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (नियाल) ने टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 30 अक्तूबर तय की है। नियाल ने 30 मई को वैश्विक निविदा निकाली थी। 29 नवंबर को कंपनी की चयन प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। पीपीपी मॉडल पर बनने वाले इस ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट के लिए नामी कंपनियों ने रुचि दिखाई है। अफसरों का कहना है कि दिल्ली से नजदीक होने के कारण कंपनियों की दिलचस्पी बढ़ी है। वहीं, जिला प्रशासन एयरपोर्ट की जमीन का अधिग्रहण कर रहा है। जमीन पर कब्जा लेने के बाद यमुना प्राधिकरण को सौंप रहा है। प्राधिकरण ने जमीन के चारों ओर पिलर और बड़े-बड़े बोर्ड लगवा दिए हैं। ताकि लोग जान सकें कि भूमि अधिग्रहित कर ली गई है। मंगलवार को जिला प्रशासन रोही गांव की जमीन पर कब्जा लेगा।

19 गांवों के किसानों को मिलेंगे आबादी के भूखंड
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण क्षेत्र के 19 गांवों के किसानों को जल्द ही आबादी के भूखंड मिलेंगे। प्राधिकरण ने जमीन चिह्नित कर ली है। करीब 2500 किसान प्रभावित बताए जा रहे हैं। किसान काफी दिनों से आबादी के भूखंड की मांग कर रहे हैं। प्राधिकरण ने जमीन चिह्नित करने में किसानों की मदद ली है। जमीन का पता लगने के बाद अब नियोजन विभाग भूखंडों की लोकेशन तय करेगा। इसके बाद किसानों को भूखंड मिल जाएंगे। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण का प्रयास है कि किसानों की मांगों को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed