फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air pollution worsens after Diwali, AQI reaches 181, up from 147 earlier

Noida News: दीपावली के बाद प्रदूषित हुई हवा, एक्यूआई पहुंचा 181, पहले था 147

Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Air pollution worsens after Diwali, AQI reaches 181, up from 147 earlier
बलिया। दीपावली के बाद जिले की हवा प्रदूषित हो गई। दीपावली की सुबह करीब दस बजे तक धुंध रही। इससे लोगों को कई तरह की परेशानी का सामना करना पड़ा। मौसम की जानकारी देने वाली एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के अनुसार बलिया में 19 अक्तूबर को वायु गुणवत्ता एक्यूआई 147 था। जबकि दीपावली के एक दिन बाद एक्यूआई 168 हो गया। 21 एवं 22 अक्तूबर को एक्यूआई क्रमश: 171 एवं 181 पर पहुंच गया।
विज्ञापन

पर्यावरणविद् डाॅ. गणेश पाठक ने बताया कि जिस तरह जिले में वायु गुणवत्ता सूचकांक स्वास्थ्य के लिए मान्य स्तर से काफी अधिक हो रहा है। यह स्थिति ख़ासतौर से बुजुर्गों एवं बच्चों के लिए घातक है। इसमें धीरे धीरे एक - दो दिनों में सुधार होने की संभावना है। स्मॉग से आंखों में जलन, सांस संबंधी परेशानियां, फेफड़ों में संक्रमण, घबराहट, सिरदर्द, तनाव, अनिद्रा, चिड़चिड़ापन और त्वचा संबंधी बीमारियां बढ़ने की संभावना है। हालांकि, अभी मरीजों की संख्या अस्पतालों में नहीं बढ़ी है।
विज्ञापन

दीपावली के दिन या अन्य दिन भी जो पटाखे जलाने से सल्फर डाई ऑक्साइड, नाइट्रोजन, मोनो आक्साइड, कार्बन मोनो ऑक्साइड, कार्बन डाई ऑक्साइड के साथ ही साथ वायु में सूक्ष्म कण ( पी एम 2.5 एवं पी एम 10) तथा भारी धातुएं, जैसे- कैडमियम, एल्यूमिनियम एवं मैगजीन का भी उत्सर्जन होता है, जो अंतत: वायु की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। पटाखों के जलाने से उत्पन्न दूषित गैसों एवं धूलि कणों से वायुमंडल का वातावरण धुंधला हो जाता है और यह धुंधलापन वातावरण में निचले स्तर तक आ जाता है, जिससे दृश्यता भी प्रभावित होती है। 50 - 100 एक्यूआई वाली वायु सामान्य तौर पर मान्य है। 100 - 150 एक्यूआई वाली वायु हानिकारक स्तर की हो जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed