{"_id":"61804e556049fd0e707eb596","slug":"air-pollution-increased-before-diwali-aqi-in-red-zone-noida-news-noi6137617147","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली से पहले बढ़ा वायु प्रदूषण, रेड जोन में एक्यूआई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली से पहले बढ़ा वायु प्रदूषण, रेड जोन में एक्यूआई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा/ग्रेटर नोएडा। दिवाली से दो दिन पहले ही नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा काफी बिगड़ गई है। सोमवार को दोनों शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ऑरेंज जोन से रेड जोन में पहुंच गया। जो स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक माना जाता है। पिछली बार 16 अक्तूबर को एक्यूआई रेड जोन में रहा था।
हर साल दिवाली से काफी पहले नोएडा और ग्रेटर नोएडा की हवा प्रदूषित हो जाती थी, लेकिन इस बार बारिश और हवा के कारण हवा अच्छी बनी रही। ज्यादातर दिन एक्यूआई येलो और ऑरेंज जोन में बना रहा, लेकिन अब प्रदूषण फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। सोमवार को ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई रेड जोन में 306 पहुंच गया है। जबकि नोएडा का एक्यूआई 301 रहा। 15 दिन बाद दोनों शहर का एक्यूआई रेड जोन में पहुंचा है। हालांकि देश के टॉप टेन प्रदूषित शहरों की सूची से बाहर है, लेकिन एनसीआर में ग्रेटर नोएडा तीसरा और नोएडा चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा है।
एनसीआर में सबसे अधिक गाजियाबाद का एक्यूआई 363 और दूसरे नंबर पर फरीदाबाद 327 रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) के अफसरों का कहना है कि नमी के कारण प्रदूषण ऊपर नहीं जा पा रहा है। दिवाली तक इस तरह के हालात बने रहेंगे। उधर वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए प्राधिकरण और प्रशासन स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। ऐसे में हालात और बिगड़ने की आशंका है।