{"_id":"6194d7f941071c6fe90ceb74","slug":"air-pollution-control-tower-launched-today-air-quality-will-improve-in-these-areas","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोएडा: एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर का शुभारंभ आज, इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में होगा सुधार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोएडा: एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर का शुभारंभ आज, इन क्षेत्रों में वायु गुणवत्ता में होगा सुधार
Wed, 17 Nov 2021 03:52 PM IST
सुशील कुमार कुमार
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
अमर उजाला ब्यूरो, नोएडा
Published by: सुशील कुमार कुमार
Updated Wed, 17 Nov 2021 03:52 PM IST
सार
भारत सरकार की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने खुद के खर्चे पर यह टावर लगवाया है। इससे चारों ओर करीब एक वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हवा साफ होगी।
विज्ञापन
Smog Tower, सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ट्विटर
विस्तार
वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए डीएनडी फ्लाईवे की ग्रीन बेल्ट में एयर पॉल्यूशन कंट्रोल टावर लगा दिया गया है। भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय बुधवार की शाम को शुभारंभ करेंगे।
विज्ञापन
भारत सरकार की कंपनी भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (बीएचईएल) ने खुद के खर्चे पर यह टावर लगवाया है। इससे चारों ओर करीब एक वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में हवा साफ होगी। इसकी मदद से सेक्टर-16, 16ए, 17, 17ए, 18, डीएनडी व एक्सप्रेसवे क्षेत्र की वायु गुणवत्ता में अत्यधिक सुधार होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टावर के उद्घाटन के अवसर पर राज्यमंत्री विद्युत व भारी उद्योग कृष्णपाल गुर्जर, सांसद डॉ. महेश शर्मा, राज्यसभा सांसद सुरेंद्र सिंह नागर और विधायक पंकज सिंह भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन