फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Air condition has improved, breathe to your heart's content

Noida News: हवा की हालत सुधरी, जी भर कर लीजिए सांसें

Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Air condition has improved, breathe to your heart's content
फोटो---
विज्ञापन


हवा की हालत सुधरी, जी भर कर लीजिए सांसें
- दिल्ली में कॉमर्शियल वाहनों पर पाबंदी व बारिश से सेहतमंद हुई हवा
-ग्रेनो का एक्यूआई 76 और नोएडा का 64 दर्ज किया गया, दोनों ही शहर ग्रीन जोन में रहे शामिल
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। जी-20 की बैठक के कारण वाहनों के आवागमन पर लगाई गई पाबंदी और मौसम के बदलने से शहर की हवा साफ हो गई है। प्रदूषण के स्तर में भी सुधार हुआ है। शुक्रवार रात हुई बारिश के बाद शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर और शाम के समय कई स्थानों पर बारिश हुई, जिसके कारण शहर की हवा ग्रीन जोन में पहुंच गई। शुक्रवार शाम पांच बजे केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा शहर का एक्यूआई 76 और नोएडा का 64 दर्ज किया गया। जिससे दोनों ही शहर ग्रीन जोन में शामिल रहा।
दिल्ली में जी -20 की बैठक के कारण नोएडा होकर गुजरने वाले कॉमर्शियल वाहनों पर 10 सितंबर की मध्य रात्रि तक आवागमन पर पाबंदी लगा दी गई है। दिल्ली में किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है। अधिकांश स्कूल, कॉलेज, कार्यालय व फैक्टरियों में अवकाश घोषित है। इस वजह से वाहनों की आवाजाही के कारण उड़ने वाले धूलकण कम उड़ रहे हैं। हल्की बारिश ने हवा के सेहत को और सुधार दिया है। इस वजह से हवा में प्रदूषित कणों की संख्या में सुधार हुआ है। फिजिशियन डॉ. अमित गुप्ता का कहना है, साल के अधिकांश महीनों में शहर की हवा प्रदूषित रहती है। दिल्ली में वाहनों की पाबंदी व बारिश के कारण हवा सेहतमंद हुई है। जो सांस रोगियों के लिए काफी सेहतमंद है।
विज्ञापन

13.5 एमएम हुई बारिश :
मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, शुक्रवार रात को जिले में हुई बारिश 13.5 एमएम रिकॉर्ड की गई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री तक रिकॉर्ड किया गया। रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके अलावा आसमान में बादल छाए रहने के साथ 40 प्रतिशत तक बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed