फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   air comprasure blast

Noida News: एयर कंप्रेसर की टंकी फटने से एक शख्स की गई जान

Wed, 26 Nov 2025 09:14 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 26 Nov 2025 09:14 PM IST
विज्ञापन
air comprasure blast
-इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बुधवार दोपहर करीब 4 बजे की घटना
विज्ञापन

-मृतक घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था, तभी 20 मीटर दूर दुकान पर फट गया कंप्रेसर
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक तीन कोतवाली क्षेत्र के हबीबपुर गांव में बुधवार को टायर पंचर के एयर कंप्रेसर की टंकी फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक घर के बाहर चारपाई पर लेटा हुआ था। जबकि दुकान करीब 20 मीटर दूर थी। अचानक कंप्रेसर फट गया और एक हिस्सा मृतक के सिर पर जा गिरा। परिजन गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हबीबपुर गांव निवासी धर्मपाल उर्फ धन्नू सिंह(50 वर्ष) बुधवार दोपहर करीब 4 बजे अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोए हुए थे। मकान में मुख्य सड़क की तरफ बनी दुकान में टायर पंचर की दुकान हैं। ग्रामीणों ने बताया कि टायर पंचर बनाने में सहायक एयर कंप्रेसर चल रहा था। तभी अचानक तेज धमाके के साथ कंप्रेसर की टंकी फट गई। फटने के साथ टंकी हवा में उछली और एक हिस्सा करीब 20 मीटर दूर सो रहे धर्मपाल के सिर पर जा गिरा। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। आवाज सुनकर आसपास के लोग व परिजन मौके पर पहुंचे और घायल को एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने घायल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने बताया कि घटना के समय वहां परिवार का बच्चे भी खेल रहा था तो बाल-बाल बच गया। वहीं सूचना पाकर इकोटेक तीन कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि कंप्रेसर फटने से धर्मपाल की मौत हुई है। परिजनों ने लिखित शिकायत नहीं दी है।
विज्ञापन

टंकी फटने पर हो रही चर्चा : गांव में कंप्रेसर की टंकी फटने की घटना चर्चा का विषय हैं। लोगों का कहना है कि टंकी पुरानी थी। इस कारण वह फट गई। साथ ही चर्चा है कि कंप्रेसर को चलाकर छोड़ दिया गया। ज्यादा प्रेशर होने पर टंकी फट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article