Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   AI be used for creating question papers for council schools

Noida News: एआई से बनेंगे परिषदीय स्कूलों के प्रश्नपत्र, शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

Sat, 28 Nov 2026 06:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2026 06:18 PM IST
विज्ञापन
AI be used for creating question papers for council schools
- यूपी बोर्ड परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बदले नियम
विज्ञापन

क्रॉसर- बच्चों के शैक्षिक स्तर के अनुसार तैयार होगी अभ्यास सामग्री, दिसंबर तक मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण पूरा होने की उम्मीद

माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर के परिषदीय स्कूलों में अब एआई की मदद से बच्चों के शैक्षिक स्तर के अनुसार पढ़ाई कराने की तैयारी है। शिक्षक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से प्रश्नपत्र, पाठ योजना और वर्कशीट तैयार कर सकेंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा, उत्तर प्रदेश ने डिजिटल कौशल मार्गदर्शिका तैयार की है। इसके तहत शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिले के 500 से अधिक परिषदीय स्कूलों में करीब 2500 शिक्षक तैनात हैं। प्रशिक्षण में उन्हें एआई के साथ स्मार्ट क्लासरूम, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी के प्रभावी इस्तेमाल की जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

-बच्चों के स्तर के अनुसार बनेंगे सवाल
शिक्षक एआई से बहुविकल्पीय और लघु उत्तरीय प्रश्नों के साथ वर्कशीट तैयार कर सकेंगे। बच्चों की समझ के अनुसार सवालों का कठिनाई स्तर भी अलग-अलग रखा जा सकेगा। हालांकि, सामग्री का इस्तेमाल करने से पहले उसकी तथ्यात्मक शुद्धता और पाठ्यक्रम के अनुरूप होने की जांच शिक्षकों को खुद करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गलत जवाब से पहचानेंगे कमजोरियां
एलएमएस और दीक्षा के जरिए बच्चों का अभ्यास और मूल्यांकन होगा। इसके परिणाम निपुण प्लस एप पर दर्ज किए जा सकेंगे। यदि किसी सवाल का आधे से अधिक बच्चे गलत जवाब देते हैं तो संबंधित विषय को अगले कालांश में दोबारा पढ़ाने का सुझाव दिया गया है। इससे कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त अभ्यास और कैचअप सामग्री तैयार की जा सकेगी।
-बच्चों की निजी जानकारी रहेगी सुरक्षित
शिक्षकों को बच्चों के नाम, फोटो, यू-डायस कोड और अन्य गोपनीय जानकारी एआई प्लेटफॉर्म पर साझा नहीं करने की हिदायत दी गई है। एआई से तैयार सामग्री की जांच के बाद ही उसे पढ़ाई में शामिल करना होगा।

- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की प्राचार्य अर्चना गुप्ता ने बताया कि फिलहाल राज्य स्तर पर मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण चल रहा है। दिसंबर तक इसके पूरा होने की संभावना है। इसके बाद जिले में शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed