फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Agitation if illegal tombs and false cases are not withdrawn: VHP

अवैध मजार व झूठे केस वापस नहीं लिए तो आंदोलन : विहिप

Sun, 01 May 2022 02:27 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 02:27 AM IST
विज्ञापन
Agitation if illegal tombs and false cases are not withdrawn: VHP
नोएडा। शहर में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ और बृहस्पतिवार को सेक्टर-39 थाने में विवाद के बाद विश्व हिंदू परिषद (विहिप) अब आरपार की लड़ाई की तैयारी में है। विहिप के प्रांतीय मंत्री डॉ. राज कमल गुप्ता ने शनिवार को कहा कि नोएडा में जगह-जगह बनीं अवैध मजारों को यदि हटाया नहीं गया तो राज्यव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार को मजारों के संबंध में प्राधिकरण व जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते समय विहिप के पदाधिकारियों पर सेक्टर-39 थाने के बाहर कुछ लोगों ने जानलेवा हमले का प्रयास किया था। बाद में बताया गया कि बिना वर्दी में पुलिसकर्मी थेे। कार्यकर्ताओं को झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय है। यह नोएडा पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला कदम है। थाने के सामने जान से मारने की सरेआम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलंब गिरफ्तार किया जाए और कार्यकर्ताओं पर झूठे केस लगाने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए। साथ ही, सभी मुकदमे वापस लिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता संपूर्ण हिंदू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

बता दें कि बृहस्पतिवार को विहिप के कार्यकर्ताओं व पुलिस के बीच सेक्टर-39 थाने में विवाद हो गया था। पुलिस ने मारपीट के आरोप में विहिप के कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। साथ ही, कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, लेकिन देर रात तक सभी को छोड़ दिया गया था। विहिप के नेताओं ने कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस पर मारपीट का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed