फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Afzal Khan becomes coach of the Indian karate team in Malaysia.

Noida News: मलेशिया में भारतीय कराटे टीम के कोच बने अफजल खान

Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 07:45 PM IST
विज्ञापन
Afzal Khan becomes coach of the Indian karate team in Malaysia.
- 25वीं मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप में संभालेंगे जिम्मेदारी, 11 देशों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा
विज्ञापन

नोएडा (संवाद)। गौतम बुद्ध नगर के कराटे कोच अफजल खान का चयन 25वीं नेस्ले मिलो इंटरनेशनल ओपन कराटे चैंपियनशिप-2026 के लिए भारतीय पुरुष टीम के कोच के रूप में हुआ है। यह प्रतियोगिता 25 से 28 जून तक मलेशिया के कुआलालंपुर स्थित टीटीवंग्सा स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में भारत समेत 11 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे। भारतीय दल 24 जून को मलेशिया रवाना होगा। टीम में पश्चिम बंगाल की ईधा चक्रवर्ती, उत्तर प्रदेश की मुस्कान बंसल, प्रांजल हरि शर्मा और निमित गुप्ता, मध्य प्रदेश के हंशु भोजवानी तथा सीआईएसएफ के आर्यमन सांगवान शामिल हैं। अफजल खान ने बताया कि खिलाड़ी पिछले कई महीनों से प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे हैं और सभी में पदक जीतने की क्षमता है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का प्रतिनिधित्व करना गर्व की बात है और टीम का लक्ष्य भारत के लिए अधिक से अधिक पदक जीतना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed