फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After the post-mortem, the family members took the bodies and did not file a complaint.

Noida News: पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले गए परिजन, नहीं दी शिकायत

Mon, 09 Feb 2026 07:25 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 09 Feb 2026 07:25 PM IST
विज्ञापन
After the post-mortem, the family members took the bodies and did not file a complaint.
पोस्टमार्टम के बाद शवों को ले गए परिजन, नहीं दी शिकायत
विज्ञापन


मृतक कामगार के परिजनों को 1-1 लाख रुपये का चेक मौके पर ही दिलवाया गया

माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-142 में रविवार को निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग टूटने के कारण नौवीं मंजिल से गिरने से दो कामगारों की मौत के बाद शव का पोस्टमार्टम करा पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। परिजन शवों को पैतृक गांव ले गए। समझौता होने के कारण परिजनों की ओर से मामले में कोई शिकायत नहीं की गई है।
सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों की ओर से कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) सुयश पांडे ने बताया कि हादसे के बाद मौके पर जांच की थी। निर्माण करने वाली कंपनी की ओर से प्रत्येक मृतक कामगार के परिजन को 1-1 लाख रुपये का चेक मौके पर ही दिलवाया गया। वहीं 30 लाख रुपये क्षतिपूर्ति दिलाने के लिए बिल्डर से विभाग के खाते में जमा कराए हैं। इन्हें मृतकों के परिजन को दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त विभाग की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 1.25-1.25 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं घायल का इलाज भी बिल्डर की ओर से कराया जाएगा। कंस्ट्रक्शन साइट पर निर्माण संबंधी लापरवाही के विषय में जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

घायल की हालत में सुधार
गौरतलब है कि रविवार को निर्माणाधीन इमारत में शटरिंग टूटने के कारण बांका बिहार निवासी कामगार मंटू सिंह (45) व दुमका झारखंड निवासी शीबू (24) की मौत हो गई थी। वहीं मंटू का भाई मिथुन ऊंचाई से गिरने के बाद ग्रीन नेट में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे इलाज के लिए फेलिक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed