फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After studies, Bisrakh also excelled in sports.

Noida News: पढ़ाई के बाद खेलों में भी बिसरख ने अव्वल

Mon, 08 Dec 2025 07:58 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 07:58 PM IST
विज्ञापन
After studies, Bisrakh also excelled in sports.
ग्रेटर नोएडा। दादरी स्थित आरवी नॉर्थलैंड इंस्टिट्यूट में सोमवार को जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जनपद के लगभग 250 खिलाड़ी शामिल हुए। प्राथमिक वर्ग से 100 मीटर बालिकाओं की दौड़ के साथ कार्यक्रम में विधिवत खेलों की शुरुआत की गई। एसआरजी रश्मि त्रिपाठी ने बताया कि प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग में जेवर ब्लॉक से कुमारी चंचल, बालक वर्ग में बिसरख ब्लॉक से देव, उच्च प्राथमिक स्तर पर बालिका वर्ग में बिसरख ब्लॉक से साक्षी व परी और उच्च प्राथमिक स्तर बालक वर्ग में लखन व हिमांशु दनकौर व बिसरख ब्लॉक से चैंपियन घोषित हुए। ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी बिसरख ब्लॉक को मिली व दादरी ब्लॉक रनर अप रहा। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. शिवाकांत द्विवेदी ने बताया कि खेलों से ही स्वस्थ शरीर का विकास संभव है। वहीं बीएसए राहुल पंवार ने कहा कि आज के समय में खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर छात्र इसमें अपना कैरियर भी बना सकते हैं। प्रतिभागी छात्रों को मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर राकेश कुमार, सतीश नागर, आशीष नागर, कुलदीप नागर, संजय भाटी और रितु रतन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed