फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After killing the girlfriend, the body was thrown into the canal by putting it in a sack.

प्रेमिका की हत्या के बाद बोरे में डालकर शव नहर में फेंका था

Sun, 08 May 2022 01:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 May 2022 01:36 AM IST
विज्ञापन
After killing the girlfriend, the body was thrown into the canal by putting it in a sack.
मृतका खुशी की फाइल फोटो। - फोटो : Grnoida
ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित डिजाइन आर्च ई होम्स सोसाइटी में दादरी निवासी सुशील कुमार के साथ सहमति संबंध में रही सपना उर्फ खुशी की हत्या का पुलिस ने करीब आठ माह बाद खुलासा कर दिया है। जांच के बाद शनिवार को पुलिस ने आरोपी सुशील को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सुशील ने पुलिस को बताया कि सहेलियों संग फ्लैट में पार्टी करने से क्षुब्ध होकर उसने खुशी की हत्या कर दी थी। इसके बाद किआ सेल्टोस कार में शव को बोरे में बंद कर कोट नहर में फेंक दिया था।
विज्ञापन

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सितंबर में बुलंदशहर के सलेमपुर के गांव गिनौरा जिनारदार निवासी खुशी लापता हो गई थी। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए बुलंदशहर में केस दर्ज कराया था। घटनास्थल सूरजपुर होने के कारण केस यहां स्थानांतरित किया गया था। पुलिस ने परिजनों के साथ मामले की जांच की और सूरजपुर स्थित उस फ्लैट की तलाशी ली जिसमें सुशील और खुशी रहते थे। उस दौरान वहां खुशी की चप्पल-दुपट्टा आदि मिला था। पुलिस ने शव छुपाने में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद की है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि 15 सितंबर को खुशी ने सहेलियों को बुलाकर फ्लैट में पार्टी की थी। इस पर उसका खुशी से झगड़ा हुआ तो उसने गला दबाकर हत्या कर दी।
विज्ञापन

शादी के लिए घर से बुलाकर लाया था
खुशी के भाई राजा शर्मा ने बताया कि तीन साल पहले खुशी एक कंपनी में नौकरी मांगने गई थी। सुशील दफ्तर में बैठता था। उसने खुशी की दफ्तर में ही नौकरी लगवा दी थी। सुशील विवाहित था, जबकि खुशी तलाकशुदा थी। कुछ माह बाद ही सुशील ने खुशी के सामने शादी का प्रस्ताव रखा और नौकरी छुड़वाकर फ्लैट में रख लिया। सूरजपुर कोतवाली में दर्ज कराई गई एफआईआर में खुशी की मां शीला देवी ने कहा है कि सुशील 28 अगस्त को उनके घर से खुशी को यह कहकर ले गया था कि वह शादी कर अपने साथ रखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिंदा साबित करने के लिए मृतका के मोबाइल से किए मैसेज
एसीपी सेंट्रल जोन पीपी सिंह ने बताया कि आरोपी ने पुलिस व परिजनों को गुमराह करने के लिए हत्या के बाद उसके मोबाइल से उसी के घर के आसपास जाकर खुशी के भाई के मोबाइल पर मैसेज किए थे। इससे परिजनों और पुलिस को खुशी के जिंदा होने की उम्मीद लगी। परिजनों ने जेवर में मिले शव के फोटो व हाथ पर लिखा खुशी और सुशील के शार्ट नाम से पहचान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed