{"_id":"690e05d37e0749e1b504c263","slug":"after-family-members-expressed-displeasure-assurance-of-strict-action-was-given-and-two-more-were-arrested-noida-news-c-23-1-lko1064-79874-2025-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: परिजनों की नाराजगी के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन, दो और गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: परिजनों की नाराजगी के बाद सख्त कार्रवाई का आश्वासन, दो और गिरफ्तारी
विज्ञापन
फोटो:-- -- -- -- -- -- -- --
-लखनावली गांव में घर में घुसकर दो भाइयों को लाठी-डंडों से पीटने का मामला, पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंचे परिजन व ग्रामीण
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। लखनावली गांव में दो भाइयों पर लाठी-डंडों से हमले में पुलिस की कार्रवाई नाराज परिजन और ग्रामीणों ने शुक्रवार को पुलिस कमिश्नर से मिलने पहुंच गया। उनकी मुलाकात डीसीपी सेंट्रल नोएडा से हुई। परिजनों ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। आरोप है कि हल्की धाराओं में कार्रवाई से आरोपियों के हौंसले बढ़ रहे हैं। पुलिस ने धाराएं बढ़ाने का आश्वासन दिया। दो अन्य आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया। मामले में अब तक चार की गिरफ्तारी हो चुकी है।
लखनावली गांव में देव नागर और श्यामवीर के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। दोनों ने किसी किसान से जमीन खरीदी थी लेकिन अच्छी जगह पर कब्जा लेने को लेकर विवाद चल रहा है। देव नागर ने आरोप लगाया है कि बृहस्पतिवार को दोनों भाई घर पर मौजूद थे। तभी श्यामवीर ने अपने भाई, बेटे व अन्य के साथ मिलकर हमला कर दिया। देव की पिस्टल छीन ली। मौजूद ग्रामीणों ने पिस्टल वापस कराई और आरोपियों को रोका।
पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने छह नामजद श्यामवीर, राजीव उर्फ नंदू, लक्की, प्रदीप उर्फ सत्तन, राजीव व अमित शर्मा के साथ छह अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया लेकिन एफआईआर की धारा कमजोर होने से परिजन नाराज हैं।
विज्ञापन
ग्रामीण लोकमन प्रधान ने बताया कि गांव में लगातार तीन घटनाएं हो चुकी हैं। इनमें आरोपियों पर शांतिभंग की कार्रवाई की जा रही है। आरोपी दो दिन बाद ही जेल से बाहर आ जाते हैं। इससे उनके हौसले बुलंद हैं। अगर पुलिस कड़ी कार्रवाई करती तो बार-बार हो रही घटनाओं को रोका जा सकता है। डीसीपी सेंट्रल शक्ति मोहन अवस्थी ने परिजनों से वार्ता कर आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने व धारा बढ़ाने का आश्वासन दिया।
चार की हो चुकी है गिरफ्तारी
सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो आरोपियों को घटना के बाद गिरफ्तार किया था। दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी श्यामवीर निवासी लखनावली पर मेरठ के मवाना थाना के अलावा बीटा-2 और इकोटेक तीन में भी कई केस दर्ज हैं।
श्यामवीर के अलावा अमित सारस्वत निवासी फरीदाबाद, प्रदीप उर्फ पप्पन निवासी लखनावली और भूरा उर्फ भूपेंद्र निवासी अस्तौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अमित इस समय लखनावली गांव में ही रहता है। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश में जुटी है।