फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After a night of light, there could be a morning full of pollution.

Noida News: रोशनी की रात के बाद, हो सकती है प्रदूषण से भरी सुबह

Sat, 18 Oct 2025 09:42 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 09:42 PM IST
विज्ञापन
After a night of light, there could be a morning full of pollution.
सीपीसीबी का पूर्वानुमान, 21 अक्तूबर को बहु़त खराब श्रेणी में पहुंच सकती है
विज्ञापन

--------------
268 दर्ज किया गया एक्यूआई शनिवार को

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। सर्दी की आहट और गिरते तापमान के साथ वायु प्रदूषण भी बढ़ने लगा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) का पूर्वानुमान है कि अगर दीपावली पर ज्यादा पटाखे जले तो 21 अक्तूबर को स्थिति बहुत खराब हो सकती है। ऐसे में सांस के मरीजों को दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही, लोगों को आंखों में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है।

शनिवार को कई इलाकों में प्रदूषण का स्तर बेहद खराब स्थिति में पहुंच गया। दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 268 दर्ज किया गया जो खराब श्रेणी है। इसमें शुक्रवार की तुलना में 14 सूचकांक की वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा एनसीआर में गाजियाबाद की हवा सबसे अधिक प्रदूषित रही। यहां एक्यूआई 324 दर्ज किया जो हवा की बेहद खराब श्रेणी है। गुरुग्राम में 258, नोएडा में 293 और ग्रेटर नोएडा में 248 एक्यूआई दर्ज किया गया।
विज्ञापन


10 इलाकों में एक्यूआई 300 पार

सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली के 10 इलाकों में हवा बेहद खराब श्रेणी में दर्ज की गई। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में एक्यूआई 250 के पार पहुंच गया। दिल्ली के लिए एयर क्वालिटी अर्ली वार्निंग सिस्टम के मुताबिक, आने वाले दिनों में हवा का स्तर और खराब होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
---------

यहां बेहद खराब श्रेणी में रही हवा


आनंद विहार-----396

वजीरपुर--------353
जहांगीरपुरी------312
बवाना---------308
द्वारका सेक्टर 8---310
सिरीफोर्ट---------306

ओखला फेज-2----306
विवेक विहार------304
मथुरा रोड-------304
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed