फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   After a dispute with her father-in-law, the daughter-in-law hanged herself to death.

Noida News: ससुर से विवाद के बाद बहू ने फंदा लगाकर जान दी

Thu, 23 Oct 2025 12:25 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
After a dispute with her father-in-law, the daughter-in-law hanged herself to death.
फोटो - 05 मृतक किरन देवी की फाइल फोटो।
माधौगढ़। मिर्जापुर गांव में मंगलवार को सिलिंडर पर खाना बनाने को लेकर ससुर व बहू के बीच विवाद हो गया। नाराज होकर बहू ने कमरे में लगे हुक से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। भाई ने पति समेत ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने ससुर व पति को हिरासत ले लिया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी दीपू दोहरे की पत्नी किरन देवी (25) ने मंगलवार को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों ने बताया कि किरन पति दीपू, बेटे निहाल, रियांश के साथ कानपुर देहात के खानपुर में किराये का कमरा लेकर रहती थी। पति पानीपूरी का काम करता है। दो दिन पहले ही दीपू बच्चों को लेकर दीपावली मनाने घर आया था। मंगलवार सुबह किरन का ससुर मनमोहन से सिलिंडर पर खाना बनाने को लेकर विवाद हो गया। मनमोहन सिलिंडर कमरे में रखकर गांव में निकल गया। गुस्से में किरन ने दोपहर में आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

दोपहर बाद घर पहुंचे दीपू को पत्नी किरन दिखाई नहीं दी। जैसे ही कमरे के अंदर पहुंचा तो किरन को फंदे से लटका देख दीपू ने शोर मचा दिया। सूचना पर पहुंचे मध्य प्रदेश के मिहोना भिंड निवासी किरन के भाई मंगल सिंह ने हत्या का आरोप लगाया है। उसने दीपू दोहरे, ससुर मनमोहन, सास, ननद के खिलाफ तहरीर दे दी। कोतवाल विकेश बाबू का कहना है कि तहरीर आ गई है। दीपू व मनमोहन को हिरासत में ले लिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed