{"_id":"648475a3a4a9b38f600f9cc5","slug":"after-10-years-the-police-got-a-reward-of-20-thousand-noida-news-c-340-1-del1011-15798-2023-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: 10 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: 10 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा 20 हजार का इनामी
विज्ञापन
कीर्ति नगर में महिला दिवस पर मालकिन को बंधक बना लूटपाट की थी
आरोपी को मुंबई सेंट्रल से पकड़, दूसरे आरोपियों की पुलिस को तलाश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
कीर्ति नगर में दस साल पहले महिला दिवस पर एक महिला को बंधक बनाकर लूटने के मामले में दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने इनामी बदमाश को मुंबई सेंट्रल से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान बिहार निवासी सुरेश यादव (39) के रूप में हुई है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी साथियों के साथ नक्सल प्रभावित एरिया जमुई, बिहार भाग गया था। यहां अदालत ने सुरेश, सूरज व अन्यों को भगोड़ा घोषित कर दिया था। दिल्ली पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया था।
अपराध शाखा के विशेष आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि 8 मार्च 2013 को शिवेंदर कलसी को घरेलू नौकर सूरज, सुरेश व अन्यों ने घर में बंधक बनाकर लूटपाट की थी। पीड़िता की शिकायत पर कीर्ति नगर थाना पुलिस ने बंधक बनाकर लूटने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के नक्सल एरिया में भाग गए हैं। लगातार पुलिस इनकी तलाश कर रही थी। इस बीच अपराध शाखा में तैनात सिपाही अभय पाठक को सूचना मिली कि सुरेश यादव महाराष्ट्र के रायगढ़ में नौकरी कर रहा है। यदि छापा मारा जाए तो उसे दबोचा जा सकता है। पुलिस आरोपी की तलाश में रायगढ़ के वडकल गांव पहुंची, यहां आरोपी एक कंपनी में सात साल से चालक की नौकरी कर रहा था। पुलिस की भनक लगते ही आरोपी फरार हो गए। इसके बाद मोबाइल नंबर को टेक्निकल सर्विलांस लगाकर आरोपी को मुंबई सेंट्रल से दबोच लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह ट्रक चालक की नौकरी कर रहा था।