फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   afgsdg

Noida News: एसएससी परीक्षा घोटाले का फर्जी वीडियो वायरल कर आईटी कंपनी का नाम जोड़ा, केस दर्ज

Sat, 06 Dec 2025 09:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Dec 2025 09:45 PM IST
विज्ञापन
afgsdg
- वीडियो वायरल करने वाले 10 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मानहानि की प्राथमिकी
विज्ञापन

- सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-90 स्थित आईटी कंपनी ऐप्सक्वाड्ज सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर उसके खिलाफ कथित रूप से झूठा और भ्रामक वीडियो प्रसारित करने के आरोप लगाया है। कंपनी ने क्रिएटर इकोनॉमी टेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों सहित कुल 10 लोगों पर आरोप लगाया है। सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है
आईटी कंपनी का आरोप है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर “एसएससी परीक्षा घोटाला” के नाम से एक फर्जी, संपादित और भ्रामक वीडियो वायरल किया गया है। जिसमें कंपनी का नाम और लोगो दिखाकर उसे कथित परीक्षा घोटाले से जोड़ने की कोशिश की गई। इस वीडियो के कारण कंपनी की साख, व्यापारिक संबंधों और कर्मचारियों पर गंभीर प्रतिकूल प्रभाव पड़ा। शिकायत में कहा गया है कि कंपनी पिछले एक दशक से सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, डिजिटल एजुकेशन टूल्स और वीडियो-एन्क्रिप्शन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में काम कर रही है। सितंबर 2025 के दूसरे सप्ताह में उन्हें पता चला कि आरोपितों ने संयुक्त रूप से एक वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित किया। जिसमें कंपनी को एसएससी परीक्षा से जुड़े कथित घोटाले में शामिल दिखाने की कोशिश की गई। यह वीडियो 12 सितंबर 2025 को व्हाट्सऐप स्टेटस के रूप में पोस्ट किया गया था। जिसमें कंपनी का नाम और लोगो प्रमुखता से दर्शाया गया।
विज्ञापन


आरोप है कि क्रिएटर इकोनॉमी टेक प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशक व सहयोगी एक ही पते से संचालन करते हैं और मिलकर सामग्री तैयार करते हैं। वीडियो कई अलग-अलग नंबरों से एक ही समय पर पोस्ट किया गया, जिससे यह स्पष्ट है कि यह एक संगठित साजिश थी। मामले में पुलिस ने सेक्टर-62 स्थित क्रिएटर इकोनॉमी टेक प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक समीर सदाना, सौरभ शर्मा के अलावा राघवेंद्र चौधरी, कौशलेश पाठक, बृजेश पाठक, ज्योति सिंह, सारांश त्यागी, दीपांशु मेहरा, सुशील कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed