{"_id":"69eba3b3a4351dab1d0c366e","slug":"advocates-to-go-on-strike-today-and-tomorrow-to-protest-against-opening-of-registrars-office-on-sunday-grnoida-news-c-1-noi1095-4205022-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: रविवार को रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने के विरोध में आज और कल अधिवक्ताओं की हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: रविवार को रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने के विरोध में आज और कल अधिवक्ताओं की हड़ताल
विज्ञापन
- रोजाना होती है 250 से ज्यादा रजिस्ट्रियां
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। रविवार को भी सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खोलने के शासन के फैसले के विरोध में नोएडा बार एसोसिएशन ने दो दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार और रविवार को अधिवक्ता न्यायिक कार्य से दूर रहेंगे, जिससे रजिस्ट्री से जुड़े कार्य प्रभावित होने की आशंका है। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश शासन ने निर्देश जारी कर प्रत्येक रविवार को एक सब-रजिस्ट्रार कार्यालय खुला रखने का आदेश दिया है। जिससे आम लोगों को अवकाश के दिन भी रजिस्ट्री की सुविधा मिल सके। हालांकि इस निर्णय का अधिवक्ताओं ने विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि लगातार सातों दिन काम करना व्यावहारिक नहीं है। इससे कार्य क्षमता पर नकारात्मक असर पड़ेगा।
नोएडा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रवीण डेढ़ा ने कहा कि अधिवक्ताओं और कर्मचारियों के लिए साप्ताहिक अवकाश जरूरी है। यदि रविवार को भी कार्यालय खोले जाएंगे, तो इसका असर विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ साथ अधिवक्ताओं की कार्यक्षमता पर पड़ेगा।
बीते रविवार को नहीं हुई थी एक भी रजिस्ट्री
बीते रविवार को यह निर्देश जारी हो गए थे, जिसके तहत रविवार को रजिस्ट्री कार्यालय खुला था, हालांकि विभाग में एक भी रजिस्ट्री नहीं हो सकी। दरअसल अधिकारियों ने इसके पीछे का कारण जागरूकता की कमी को बताया है। जबकि इस रविवार को रजिस्ट्री होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन
हम रविवार को दफ्तर खुलने का विरोध कर रहे हैं, यह न तो अधिवक्ताओं के हित में है, न ही शहरवासियों के हित में है, रविवार को कार्यालय खुलने का विरोध जारी रहेगा-प्रवीन डेढ़ा, अध्यक्ष, नोएडा बार एसोसिएशन
सरकार ने शहरवासियों की राहत के लिए रविवार को कार्यालय खोलने का निर्णय लिया है, पहले रविवार को कभी कभी शिविर लगाकर रजिस्ट्री होती थी, अब हर रविवार रजिस्ट्रियां हो सकेंगी-अरूण कुमार मिश्रा, डीआईजी, स्टांप एवं निबंधन विभाग, मेरठ मंडल