फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocates on strike in protest against shifting of Sub Registrar Office

Noida News: सब रजिस्ट्रार कार्यालय की शिफ्टिंग के विरोध में अधिवक्ता हड़ताल पर

Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 08 Sep 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Advocates on strike in protest against shifting of Sub Registrar Office
-उपकोषागार स्थित भवन में संचालित कार्यालय को किसान चौक ले जाने का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

दादरी। तहसील दादरी के उपकोषागार में आवंटित भवन में चल रहे द्वितीय सब रजिस्ट्रार कार्यालय को किसान चौक पर ले जाने के विरोध में बार एसोसिएशन की ओर से सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया गया। अधिवक्ता ने तहसील न्यायालय से दादरी में नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाला। चेतावनी दी कि कार्यालय को हटाया गया तो अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।


तहसील परिसर स्थित बार एसोसिएशन कार्यालय पर तहसील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष महिपाल भाटी ने बताया कि सभी अधिवक्ताओं ने सब रजिस्टर कार्यालय को किसान चौक पर ले जाने की विरोध में सोमवार को हड़ताल की। इस दौरान तहसील में कोई कागजी कार्रवाई नहीं की गई है। सभी चैंबर बंद कर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान तहसील में नारेबाजी करते हुए अधिवक्ताओं ने दादरी के मुख्य चौराहे व गलियों से होते हुए वापस सबरजिस्ट्रार कार्यालय पर पहुंचे। उनका का कहना था कि कार्यालय यथा स्थान पर रहना चाहिए। अगर प्रशासन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में सब रजिस्टर कार्यालय को शिफ्ट कर दिया तो यह अधिवक्ताओं के साथ धोखा करना है। यह धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी। इस मौके पर विकेंद्र भाटी, राजपाल नागर, बृजपाल भाटी, सतवीर सिंह, मणिंद्र मोहन शर्मा, विक्रांत शर्मा, सुनील गौतम, एहसान अली, मनोज भाटी, राजकुमार आर्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed