फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Advocate brother said- neither did they call me by giving notice nor did they investigate...forced me to die, sent complaint to police by email

Noida News: अधिवक्ता भाई बोले- नोटिस देकर बुलाया न जांच की...मरने के लिए मजबूर किया, पुलिस को ई-मेल से भेजी शिकायत

Wed, 17 Sep 2025 01:10 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 17 Sep 2025 01:10 AM IST
विज्ञापन
Advocate brother said- neither did they call me by giving notice nor did they investigate...forced me to die, sent complaint to police by email
16जेएनडी25-अंतिम संस्कार के दौरान बिलखती मृतक सुनील की मां। संवाद
जींद। देहरादून में 14 सितंबर को गोली मारकर आत्महत्या करने वाले सुनील का शव जींद पहुंचा। मंगलवार सुबह शव का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों सहित अधिवक्ता भाई ने पुलिस पर आरोप लगाया कि सुनील को मरने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस के पास ई-मेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। वहीं पुलिस के अनुसार सुनील और परिजनों ने जांच में सहयोग नहीं किया।
विज्ञापन

मंगलवार को सुनील के भाई अधिवक्ता संजय ने कहा कि उसके भाई के मामले में पुलिस को जांच ही नहीं करनी थी। यदि जांच करनी होती तो उसके भाई या उन्हें नोटिस देकर जांच में बुलवाते लेकिन पुलिस ने एक बार भी नोटिस नहीं दिया। पुलिस ने उसके भाई का मामला निजी तौर पर लिया।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तत्कालीन एसपी सुमित कुमार और हरिद्वार में घायल हुए सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र एक ही जाति के हैं। उन्होंने ड्यूटी के बजाय भाईचारे को ज्यादा महत्व दिया। उसका भाई शरीफ था। पुलिस ने उसके भाई को अपराधी बना दिया। उसके भाई को पता था कि पुलिस उसे फंसाकर ही छोड़ेगी, इसलिए उन्होंने हाईकोर्ट में सुरक्षा की याचिका भी डाली हुई थी। उन्होंने तो यह भी कहा कि प्रदेश सरकार से उन्हें कोई उम्मीद नहीं है। मनीषा हत्याकांड में ही सरकार कुछ नहीं कर सकी। यदि सरकार को कुछ करना है तो वह खुद ही इस मामले में संज्ञान ले और जांच करवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

जींद पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को भी किया गुमराह
संजय ने आरोप लगाया कि जींद पुलिस ने हरिद्वार पुलिस को भी गुमराह किया। जींद पुलिस ने उसके भाई को हरिद्वार पुलिस के सामने गैंगस्टर बना दिया था। प्रोफाइल देखकर हरिद्वार पुलिस बोली कि उनको तो यह बताया गया था कि बहुत बड़ा गैंगस्टर है और कई मामले दर्ज हैं।
हिसार एसआईटी को ट्रांसफर किए थे दोनों मामले
सुनील के खिलाफ आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में दो मामले दर्ज थे। पहले यह मामले हिसार एसआईटी को ट्रांसफर हो गए थे अभी कुछ दिन पहले यह मामले वापस जींद ट्रांसफर हुए थे। अब पुलिस सुनील की तलाश कर रही थी कि उसके हरिद्वार में बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन के आसपास होने की सूचना मिली। जींद से पांच पुलिस कर्मचारियों का एक दल उसकी तलाश में हरिद्वार गया।
चेतावनी के बाद सुनील ने मारी खुद को गोली
एसपी कुलदीप सिंह ने प्रेसवार्ता कर बताया कि हरिद्वार पुलिस और जींद पुलिस ने मिलकर सर्च अभियान चलाया था। कुछ स्थानों पर दस्तक भी दी लेकिन उस का कुछ पता नहीं चल पाया। पुलिस के पास इस बात की जानकारी थी कि सुनील का एक नजदीकी रिश्तेदार देहरादून में है। इस सूचना पर जींद पुलिस ने हरिद्वार और देहरादून की पुलिस को साथ लेकर उस मकान पर दस्तक दी। मकान के एक हिस्से पर ताला लगा हुआ था। पुलिस ने मकान मालिक जितेंद्र को साथ लेकर ताले को तोड़ा। सुनील को चेतावनी भी दी थी लेकिन उसने पुलिस की चेतावनी को नजरअंदाज करते हुए खुद को गोली मार ली। सब इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को गोली लगी थी जिसका ऑपरेशन हो चुका है। सीसीटीवी फुटेज में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि सुनील ने गोली चलाई थी जो सुरेंद्र सिंह को लगी थी।

वर्जन
सुनील के परिजनों ने पुलिस को ईमेल के माध्यम से शिकायत भेजी है। इस मामले में जिला पुलिस ने परिवार की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। मीडिया में कई तरह की बातें चल रही हैं, इनमें कोई दम नहीं है। -कुलदीप सिंह, एसपी, जींद

16जेएनडी25-अंतिम संस्कार के दौरान बिलखती मृतक सुनील की मां। संवाद

16जेएनडी25-अंतिम संस्कार के दौरान बिलखती मृतक सुनील की मां। संवाद

16जेएनडी25-अंतिम संस्कार के दौरान बिलखती मृतक सुनील की मां। संवाद

16जेएनडी25-अंतिम संस्कार के दौरान बिलखती मृतक सुनील की मां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed