{"_id":"68e7c213a987f55c3c08ee6b","slug":"adulterated-paneer-khoya-and-rasgulla-are-being-sold-in-the-market-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77637-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: बाजार में बेचा जा रहा मिलावटी पनीर, खोया व रसगुल्ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: बाजार में बेचा जा रहा मिलावटी पनीर, खोया व रसगुल्ला
विज्ञापन
-खाद्य विभाग की टीम ने जांच कर 183 किग्रा पनीर, खोया व रसगुल्ले नष्ट कराए
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री कम नहीं हो रही है। बृहस्पतिवार को भी खाद्य विभाग की टीम ने करीब 183 किलो मिलावटी पनीर, खोया और रसगुल्ले नष्ट करा दिए। विभाग ने अन्य खाद्य पदार्थों के 8 नमूनों को जांच के लिए लैब भेजे हैं। बुधवार को भी विभाग ने 1100 किलो मिठाइयां नष्ट कराई थी।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय सर्वेश मिश्रा ने बताया कि दिवाली को लेकर विशेष अभियान चलाया जा रहा है। बृहस्पतिवार को टीम ने अलग-अलग क्षेत्र में जाकर जांच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसके पांडेय, ओपी सिंह और विशाल गुप्ता की टीम नोएडा के सेक्टर-66 में मामूरा गांव स्थित बीकानेर स्वीट्स से मिल्क केक और ग्रेट एवरग्रीन स्वीट्स से छेना स्वीट्स का एक-एक नमूना लिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी मालती ने सिकंदराबाद रोड लड़पुरा स्थित माधव स्वीट्स से खोया का एक नमूना लिया। यहां खोया दूषित मिला। मौके पर 16 किलो खोया नष्ट कराया गया।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी सैय्यद इबादुल्लाह व अमर बहादुर सरोज की टीम पनवारी स्थित मेघम स्वीट्स से बर्फी का एक नमूना, घोड़ी बछेड़ा स्थित पालम स्वीट्स से कलाकंद का एक नमूना लिया गया। टीम ने सप्लाई के लिए जा रहे राम प्रीत की बाइक से लगभग 75 किग्रा रसगुल्ले को नष्ट कराया है। रसगुल्ले का एक नमूना लिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, विजय बहादुर पटेल और रविंद्र नाथ वर्मा की टीम ने फेस 2 सब्जी मंडी स्थित चौधरी डेयरी से पनीर का एक नमूना लिया। वहीं जेके पनीर भंडार से पनीर का एक नमूना लेकर बाकी करीब 92 किग्रा पनीर को दूषित होने पर नष्ट कराया गया।