{"_id":"68a71f8bf668ad50bd088db8","slug":"admissions-for-the-second-merit-list-in-government-postgraduate-college-from-today-noida-news-c-1-gnd1002-3310595-2025-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दूसरी मेरिट लिस्ट के दाखिले आज से
विज्ञापन
- दो दिनों तक होंगे दाखिले, इस बार अधिकतर सीटें भरने की उम्मीद
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ने छात्रों के प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी हो गई है। दूसरी मेरिट लिस्ट के तहत शुक्रवार से दाखिले शुरू होंगे। चयनित अभ्यर्थियों को प्रवेश का मौका मिल सकेगा।
सेक्टर-39 स्थित महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने बताया बुधवार को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी गई थी। जिसमें चयनित अभ्यर्थियों की लिस्ट चस्पा की गई है। शुक्रवार से उनके दाखिले की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। छात्रों को समर्थ पोर्टल एप के जरिए चयनित छात्र छात्राओं को महाविद्यालय की ओर से अधिकारिक मेल साझा की गई है। उसी मेल के माध्यम से दी गई जरूरी दस्तावेजों की जानकारी को अपलोड करना होगा। बता दें, दूसरी मेरिट लिस्ट में कुल 200 से अधिक अभ्यर्थियों के नाम शामिल हैं।
दूसरे चरण की दाखिला प्रक्रिया दो दिनों तक चलेगी। महाविद्यालय में अभी तक बीए में सबसे ज्यादा 115 दाखिले हुए हैं। जबकि सके लिए 950 से अधिक आवेदन आए थे। इसके अलावा बीएससी में सबसे कम एडमिशन हुए। पहले चरण में इनकी संख्या 21 रही। हालांकि बीकॉम में पहले चरण में करीब 54 अभ्यर्थियों का एडमिशन हुआ।
विज्ञापन
दूसरे चरण में अधिक एडमिशन की उम्मीद
प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि दूसरे चरण में ही अधिकतर सीटें फुल होने की उम्मीद है। फिलहाल कॉलज में बीए में 200 से अधिक, बीएससी में 90 से अधिक, बीकॉम में 50 से अधिक सीटें अभी भी खाली हैं। संस्थान ने स्पष्ट किया है कि ऐसे अभ्यर्थी जिनका नाम पहली मेरिट लिस्ट में आया था, लेकिन किसी कारणवश उनका एडमिशन नही हो पाया, उन्हें भी दूसरे चरण में मौका मिलेगा। इनमें वह अभ्यर्थी शामिल हैं जिनके या तो फॉर्म भरने में दिक्कत आई थी या कोई तकनीकी त्रुटि के चलते वंचित रहे, उन सभी को एक और अवसर मिलेगा।