फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Admission will be done in Rajarshi Tandon Open University by October 10, course material will reach home

राजर्षि टंडन मुक्त विवि में 10 अक्तूबर तक होंगे दाखिले, घर पहुंचेगी पाठ्य सामग्री

Wed, 29 Sep 2021 07:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:39 PM IST
विज्ञापन
Admission will be done in Rajarshi Tandon Open University by October 10, course material will reach home
नोएडा। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (प्रयागराज) में ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया जारी है। विद्यार्थी 10 अक्तूबर तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के बाद विवि प्रशासन पाठ्य सामग्री विद्यार्थियों के घर पहुंचाएगा। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने नोएडा क्षेत्रीय केंद्र के अंतर्गत आने वाले अध्ययन केंद्रों के समन्वयकों की कार्यशाला के दौरान बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि विवि ने पीएचडी रेगुलेशन-2018 के अंतर्गत प्रवेश प्रक्रिया शुरू की है। विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त एवं रोजगारपरक शिक्षा देने के लिए प्रयास जारी है। मौजूदा सत्र से डिजिटल लिटरेसी एवं ऑस्टिम (स्वालीनता) पर प्रमाणपत्र कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है। प्रदेशभर के 12 क्षेत्रीय केंद्रों के माध्यम से 1200 अध्ययन केंद्रों पर 127 शैक्षणिक कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी अध्ययन केंद्रों के विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालय स्तर से ऑनलाइन काउंसलिंग शुरू की जा रही है। कुलपति ने बताया कि कोरोना काल में ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा देते हुए सभी विषयों की ऑनलाइन कक्षाएं शुरू की गई हैं। लोकप्रिय विषयों की ऑडियो वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है। विश्वविद्यालय ने महिला अध्ययन केंद्र की स्थापना कर ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार द्वारा स्वावलंबी बनाने का अभियान चलाया है। लखनऊ में परिवार परामर्श केंद्र की स्थापना की गई है। विश्वविद्यालय से पीएचडी कार्यक्रम पूर्ण कर चुके शिक्षार्थियों की थीसिस को शोधगंगा की वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते चलन को ध्यान में रख विश्वविद्यालय की वेबसाइट को स्टूडेंट फ्रेंडली बनाया गया है। शिक्षार्थी सहायता सेवा के अंतर्गत वेबसाइट पर स्टूडेंट कॉर्नर निर्धारित किया गया है। जिसमें हर तरह की जानकारियां उपलब्ध हैं। इस मौके पर क्षेत्र प्रचार प्रमुख कृपा शंकर, परीक्षा नियंत्रक देवेंद्र प्रताप सिंह, नोएडा क्षेत्रीय केंद्र के प्रभारी निदेशक डॉ. गिरीश कुमार, उमेश चंद्र पांडेय, तकनीकी अधिकारी धीरज रावत, मीडिया प्रभारी इंदु भूषण पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

निजी भवन में संचालित होंगे क्षेत्रीय केंद्र
कुलपति ने बताया कि क्षेत्रीय केंद्र निजी भवन में संचालित होंगे। इससे किराये की बचत होगी। प्रयागराज, लखनऊ तथा बरेली क्षेत्रीय केंद्र अपने भवन से संचालित किए जा रहे हैं। कानपुर क्षेत्रीय केंद्र का शिलान्यास राज्यपाल आनंदीबेन पटेल कर चुकी हैं। गोरखपुर क्षेत्रीय केंद्र के लिए भूमि की रजिस्ट्री हो चुकी है। अयोध्या तथा वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के लिए भूमि की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिजीलॉकर में 22 हजार डिग्रियां अपलोड
विवि छात्रों के पास डिग्री पहुंचाने का कार्य तेजी से कर रहा है। डिजीलॉकर में 22 हजार डिग्रियों को अपलोड किया गया है। पारदर्शी व्यवस्था के अंतर्गत ई-टेंडरिंग व जेम पोर्टल के माध्यम से सामग्री क्रय की व्यवस्था है। विवि से संबंधित अक्सर पूछे जाने वाले सवालों से संबंधित एक एफएक्यूएस पुस्तिका तैयार की गई है। इसमें करीब 200 प्रश्नों को समाहित किया गया है। पुस्तक को विश्वविद्यालय की www.uprtou.ac.in पर ऑनलाइन कर दिया गया है। पुस्तिका विद्यार्थियों के लिए लाभकारी होगी।

बंदियों के लिए निशुल्क प्रवेश
कुलपति ने बताया कि विश्वविद्यालय ने बंदियों को मुख्यधारा में वापस लाने के लिए निशुल्क प्रवेश की व्यवस्था की है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं। प्रदेश की जेलों में आशा के अनुरूप कैदियों ने प्रवेश लिया है। कोरोना काल में ऐसे शिक्षार्थी जिनके माता-पिता एवं अभिभावक का देहावसान हुआ, ऐसे नवप्रवेशित एवं पूर्व से अध्ययनरत शिक्षार्थियों को दो सत्र हेतु निशुल्क प्रवेश देने की व्यवस्था की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed