फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Administration sealed 14 Flats in Shahberry

प्रशासन ने शाहबेरी गांव में 17 फ्लैट सील किए

Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Administration sealed 14 Flats in Shahberry
प्रशासन ने शाहबेरी गांव में 17 फ्लैट सील किए
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में बृहस्पतिवार को दादरी तहसील की टीम ने मान प्रॉपर्टी एवं डेवलपर्स के 17 फ्लैट सील कर दिए। बिल्डिंग के तीन फ्लैट में परिवार रह रहे थे। उनसे फ्लैट खरीदने के कागजात मांगे हैं। उनका सत्यापन करने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने पिछले माह शाहबेरी के अलग-अलग बिल्डरों की 76 संपत्तियों को कुर्क किया था। बुधवार से इन संपत्तियों को सील करने की प्रक्रिया शुरू की गई। पहले दिन दो प्लॉट को सील किया गया था। जबकि, बृहस्पतिवार को 17 फ्लैट सील किए। सभी फ्लैट मान प्रॉपर्टी एवं डेवलपर्स के है। हाल ही में जिलाधिकारी ने बिल्डर जसवीर मान पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून की कार्रवाई की थी। बिल्डर जेल में है। अफसरों ने बताया कि यहां कुल 74 फ्लैट सील किए जाएंगे। इनमें सबसे ज्यादा बिल्डर मुगदल के फ्लैट हैं। अफसरों का कहना है कि जो फ्लैट खाली है, केवल उन्हीं को सील किया जाएगा। बृहस्पतिवार को कार्रवाई के दौरान पुलिस बल साथ रहा। शुक्रवार को प्रशासन की टीम सुबह से ही सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर देगी।
विज्ञापन

कुल 74 फ्लैट सील किए जाएंगे। कुछ फ्लैट में परिवार रह रहे थे, उनके कागजात का सत्यापन किया जा रहा है। उसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
राजीव राय, एसडीएम दादरी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed