फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Additional trips of roadways buses started

Noida News: रोडवेज बसों के अतिरिक्त फेरे शुरू, फिर भी परेशान रहे यात्री

Sat, 18 Oct 2025 07:43 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 18 Oct 2025 07:43 PM IST
विज्ञापन
Additional trips of roadways buses started
- लगभग 30 हजार से अधिक यात्रियों ने किया सफर
विज्ञापन

-सुबह से लेकर शाम तक यात्रियों का लगा रहा तांता


माई सिटी रिपोर्रटर
नोएडा। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में दीपावली के त्योहार के मौके पर परिवहन निगम ने यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त बसें चलानी शुरू कर दी हैं। इसके बावजूद यह इंतजाम नाकाफी ही नजर आए। शनिवार को सुबह से ही बस स्टेंडों पर लोगों की भारी भीड़ जमा रही। यह आलम देर रात तक चला। घर जाने की जल्दबाजी में लोग बस आते ही उसमें सवार होने के लिए धक्का-मुक्की तक करने से बाज नहीं आए।
परिवहन निगम के अधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि अतिरिक्त फेरे चलाने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। खासतौर पर एसी बसों को भी इस दौरान चलाया गया है। अधिकारी के अनुसार, शुक्रवार को लगभग 30 हजार से अधिक यात्रियों ने रोडवेज बसों के जरिए सफर किया। यह संख्या त्योहार के दिनों में और बढ़ने की उम्मीद है। त्योहार के दौरान यात्रा करने वालों की भीड़ सामान्य से कई गुना बढ़ जाती है, इसलिए इस बार निगम ने पहले से ही विशेष इंतजाम किए हैं। अगले दस दिनों तक शनिवार से नोएडा और ग्रेटर नोएडा डिपो से चलने वाली 305 बसों के अतिरिक्त कई और बसें चलायी गई, जिससे यात्रियों को बसों के लिए लंबा इंतजार न करना पड़े।
विज्ञापन

-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह से शाम तक रही यात्रियों की भीड़
रोडवेज की तमाम व्यवस्थाओं के बावजूद सुबह से शाम तक यात्रियों की भीड़ बस स्टेंडों पर जमा रही। अफसरों ने बताया कि अब बसों को डिपो लौटने के बाद तेजी से जांच करके फिर से गंतव्य के लिए रवाना किया जाएगा। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या ज्यादा होगी, वहां अतिरिक्त बसें भेजी जाएंगी ताकि किसी भी यात्री को असुविधा न हो। दीपावली और भैया दूज के त्योहार के दौरान किसी भी चालक, परिचालक या कर्मचारी की छुट्टी नहीं होगी।

--------------
आरएम दिनभर करते रहे निरीक्षण
आरएम मनोज कुमार खुद नोएडा डिपो और ग्रेनो आकर स्थिति का जायजा लेते रहे। उन्होंने बताया कि त्योहारों के समय पर यात्रियों की संख्या अधिक होती है, इसलिए हर रूट पर दूरी के अनुसार बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी। इसके अलावा, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, बरेली, बांदा, मेरठ, बिजनौर जैसे शहरों के लिए भी एसी बसें चलाई जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed