{"_id":"688a21e2ca7a886174035961","slug":"additional-facilities-at-peetamura-sports-complex-noida-news-c-340-1-del1004-99369-2025-07-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पीतमपुरा खेल परिसर में बढ़ेंगी सुविधाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पीतमपुरा खेल परिसर में बढ़ेंगी सुविधाएं
विज्ञापन
दो नई क्रिकेट अभ्यास पिच बनेंगी, पुरानी दो पिच को नए सिरे से बनाया जाएगा
-- -- -- -- -- -- -- -
15.85 करोड़ रुपये होंगे खर्च
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
पीतमपुरा के खेल परिसर में युवाओं के लिए सुविधाएं अब और बेहतर होंगी। डीडीए इस परिसर में अंतरराष्ट्रीय मानक की क्रिकेट पिच तैयार करेगा और मैदान को भी पूरी तरह से हराभरा किया जाएगा। इसके लिए 15.85 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
दरअसल, डीडीए ने खेलो इंडिया की मुहिम को गंभीरता से लेते हुए खेल परिसरों को दुरुस्त करना शुरू किया है। इसी क्रम में पीतमपुरा में राष्ट्रीय स्वाभिमान खेल परिसर में मिट्टी की अभ्यास पिच व सीमेंट की पिच का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। साथ ही, पहले से मैदान पर मौजूद मिट्टी की दो अभ्यास पिच को नए सिरे से बेहतर किया जाएगा। सभी अभ्यास पिच के चारों ओर कम कार्बन वाले स्टील से फेंसिंग और क्रिकेट के अभ्यास के लिए जाल लगेंगे। इस काम की अनुमानित लागत 15,85,391 रुपये है। डीडीए ने इस परियोजना को 75 दिन में पूरा करने का लक्ष्य रखा है। यह कार्य क्रिकेट प्रेमियों और खिलाड़ियों के लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। इससे उन्हें बेहतर अभ्यास सुविधाएं मिलेंगी। 4 अगस्त तक इस परियोजना के टेंडर जमा होंगे। इसके बाद तेजी से ठेकेदार नियुक्त कर काम को पूरा कराया जाएगा।