{"_id":"62460a6e0f2c2c31fe799449","slug":"additional-classes-are-being-set-up-for-the-preparation-of-the-exam-noida-news-noi6403489105","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा की तैयारी के लिए लगाई जा रही हैं अतिरिक्त कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा की तैयारी के लिए लगाई जा रही हैं अतिरिक्त कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नोएडा। कोरोना के बाद स्कूलों में पढ़ाई तेज हो गई है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं और 12वीं टर्म-2 परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू हो रही हैं। ऐसे में स्कूलों में परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। महीनों ऑनलाइन शिक्षा हासिल करने के बाद अब बच्चे कक्षा में बैठकर शिक्षा हासिल कर रहे हैं। विद्यालय खुलने से विद्यार्थियों में ऑनलाइन शिक्षा और काम नहीं करने की आदत दूर हो रही है।
एक निजी स्कूल की शिक्षिका मृणालिनी सिंह ने बताया कि स्कूल में अतिरिक्त कक्षाएं लगाकर परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। उन्होंने बताया कि ऑनलाइन कक्षा में बच्चा इतना समझ नहीं पाता, जितना क्लास रूम में शिक्षक के सामने बैठकर समझ पाता है। सीबीएसई की टर्म-2 परीक्षा बचे हुए 50 फीसदी सिलेबस के लिए आयोजित की जाएगी। विद्यालय खुलने के साथ ही विद्यार्थियों ने इसकी तैयारी शुरू कर दी है। प्रश्न पत्र में ऑब्जेक्टिव और सब्जेक्टिव दोनों तरह के सवाल होंगे। परीक्षा की अवधि भी 2 घंटे की होगी। कई स्कूलों में कोरोना के कारण पढ़ाई में हुए नुकसान और विद्यार्थियों के प्रदर्शन में सुधार के लिए अतिरिक्त कक्षाएं संचालित हो रही हैं। शिक्षक विद्यार्थियों पर व्यक्तिगत रूप से ध्यान दे रहे हैँ। टर्म-1 परीक्षा के जो परिणाम आए हैं उसमें किसी भी छात्र को पास, कम्पार्टमेंट या एसेंशियल रिपीट की श्रेणी में नहीं रखा गया है। कक्षाओं का अंतिम परिणाम टर्म- 2 परीक्षाओं के बाद घोषित होगा। संवाद
परीक्षा की तैयारी कराई जा रही है। बच्चों से सवाल हल कराए जा रहे हैं। साथ ही लगातार लिखने का अभ्यास कराया जा रहा है। - सविता भार्गव, शिक्षिका
ऑफलाइन शिक्षा में परीक्षा की तैयारी बेहतर होती है। स्कूल में सभी शिक्षक मेहनत कर बच्चों को परीक्षा की तैयारी करा रहे हैं। - मनीषा, शिक्षिका
गणित विषय पर सबसे अधिक ध्यान दे रही हूं। मॉडल पेपर की सहायता भी ले रही हूं। बेहतर परिणाम लाने के लिए मेहनत कर रही हूं। - कृतिका, 12वीं छात्रा