फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   adcp video viral while convencing farmers

‘जवान के उपर किसान चढ़कर जाना चाहे तो सादर आमंत्रित हैं’

Fri, 15 Jan 2021 12:36 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Jan 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
adcp video viral while convencing farmers
जवानों पर चढ़कर जाना चाहते हैं किसान तो सादर आमंत्रित हैं
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। दो सप्ताह पहले दिल्ली कूच कर रहे 500 किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर रोकने के दौरान एडिशनल डीसीपी ग्रेटर नोएडा विशाल पांडे की अपील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस अपील के बाद किसान दिल्ली कूच के बजाय वापस लौट गए थे। उनकी ये अपील किसानों के साथ लोगों को भी खूब पसंद आ रही है।

दरअसल, वीडियो लगभग दो सप्ताह पहले का बताया जा रहा है। उस दौरान क्षेत्र के किसान नेता अन्य किसानों के साथ बड़ी संख्या में दिल्ली की ओर जा रहे थे। ऐसे में कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ किसानों को वहां जाने से रोकने की जिम्मेदारी मिली थी। यमुना एक्सप्रेसवे स्थित साबोता अंडरपास पर एडिशनल डीसीपी विशाल पांडे पहुंचे। मौके पर किसानों को रोकने की कोशिश की तो वह जाम लगाने लगे। इस दौरान काफी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं। कई बार समझाने के बाद जब वह नहीं माने तो एडीसीपी ने किसानों से माइक हाथ में लेकर कहा कि ‘ हम अपने परिवार को न प्रताड़ित कर सकते हैं, न धक्का मार सकते हैं और न ही बल प्रयोग कर सकते हैं। हां ये जरूर कर सकते है कि जिस तरह से आप अहिंसावादी तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। हम आपके रास्ते में अहिंसावादी तरीके से बिछ सकते हैं। अगर जय जवान जय किसान का नारा लगाते हुए आप हमारे ऊपर से जाना चाहते हो तो जा सकते हैं। आप सादर आमंत्रित हैं’। बताया गया है कि इस अपील के बाद किसान भावुक हो गए और उन्होंने जय जवान जय किसान के नारे लगाने के साथ वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed