फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Actor Sonu Sood appealed to save the girl's life

Noida News: अभिनेता सोनू सूद ने की बच्ची की जिंदगी बचाने की अपील

Tue, 25 Apr 2023 10:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
Actor Sonu Sood appealed to save the girl's life
फोटो:
विज्ञापन

-----------------
अभिनेता सोनू सूद ने की बच्ची की जिंदगी बचाने की अपील

-ग्रेनो वेस्ट की गौड़ सिटी दो स्थित रक्षा एडेला सोसाइटी में रहता है बच्ची मिशिका का परिवार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की रक्षा एडेला सोसाइटी की एक आठ माह की बच्ची की मदद करने को अभिनेता सोनू सूद आगे आए हैं। उन्होंने मां और बच्ची के साथ एक वीडियो बनाई है और लोगों से अपील की है कि वो बच्ची की जिंदगी बचाने के लिए परिवार की आर्थिक मदद करें। बच्ची के इलाज के लिए 17.5 करोड़ की जरूरत है।

बच्ची के पिता मुदित मोहन और मां नेहा सक्सेना आईटी इंजीनियर है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मिशिका आठ माह की है। जन्म के बाद से वह ठीक थी। वह बैठने लगी थी, लेकिन सात माह की उम्र में उसके स्वास्थ्य में बदलाव आया। एक दिन वह बैठे-बैठे गिरने लगी। उसका शरीर स्थिर नहीं हो रहा। डॉक्टरों की जांच में पता चला कि मिशिका को स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी (एसएमए-1) नाम की दुर्लभ बीमारी है। इस बीमारी में मांसपेशियां काम करना बंद कर देंगी। बच्ची का इलाज जोलगेंस्मा नाम के एक इंजेक्शन से संभव है। इस इंजेक्शन की कीमत 17.5 करोड़ है। इंजेक्शन अमेरिका से आएगा, लेकिन परिवार के पास इतना पैसा नहीं है। परिवार के लोगों से मदद मांग रहे है। अब तक एक करोड़ रुपये जमा हो सका है। पिता ने बताया कि दिल्ली में सोनू सूद से मुलाकात हुई। उन्होंने बच्ची की मदद करने के लिए एक वीडियो बनाया। जिसमें लोगों ने मदद करने की अपील की है। माता पिता ने ट्विटर पर वीडियो अपलोड की है। जिसको सोनू सूद ने भी लाइक किया है। पिता ने बताया कि उन्हें मोबाइल नंबर 7358398234 और 8587829616 पर फोन कर मदद कर सकते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed