{"_id":"6429d90dd89aab2ff0092274","slug":"active-cases-increased-three-times-in-a-week-noida-news-c-1-gnd1002-398019-2023-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एक सप्ताह में तीन गुना बढ़े एक्टिव केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एक सप्ताह में तीन गुना बढ़े एक्टिव केस
विज्ञापन
एक सप्ताह में तीन गुना से बढ़े कोरोना के सक्रिय केस
- 44 नए संक्रमित मिले, 7 अस्पताल में भर्ती
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। बीते एक सप्ताह में जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या तीन गुना से भी ज्यादा बढ़ गई है। एक सप्ताह पहले सक्रिय मरीजाें का आंकड़ा 42 था जो बढ़कर 136 हो गया है। इसमें से सात मरीजाें को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि केवल उन्हीं मरीजों को भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है जो अन्य बीमारी से भी पीड़ित है। इधर रविवार को भी 44 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।
वहीं कोरोना वायरस के म्यूटेशन का पता लगाने के लिए इनके नमूने जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भी भेजे जा रहे हैं। बढ़ते संक्रमण के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने फ्रंट लाइन वर्करों, एल-1 और एल-2 श्रेणी के चार-चार अस्पतालों को सतर्क भी किया है। इसके अलावा भंगेल और सेक्टर-39 के कोविड अस्पताल में मरीज के भर्ती करने की व्यवस्था की गई है।सीएमओ डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि कुल सक्रिय 136 में से 7 मरीजों को अस्पताल में भर्ती करने की जरूरत पड़ी है। अन्य होम आइसोलेशन में हैं। मरीजों के स्वास्थ्य के बारे में लगातार अपडेट ली जा रही है। सभी अस्पतालों को भी सतर्क कर दिया गया है। विभाग का टेस्टिंग बढ़ाने पर जोर है। पिछले 24 घंटे में 1277 लोगों की जांच की गई है।
पिछले दिनों मिले संक्रमित मरीज
दिन मामले
27 6
28 19
29 11
30 3
31 36
1 28