{"_id":"6b0839374617ee2c6608a716","slug":"active-ac-pipes-and-electrical-wires-stolen-in-sectors-noida-news-c-1-noi1095-4972876-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: सेक्टरों में सक्रिय एसी के पाइप और बिजली के तार चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: सेक्टरों में सक्रिय एसी के पाइप और बिजली के तार चोर
विज्ञापन
फोटो-- -- --
- सेक्टर-108, 50 और 105 में बढ़ रही चोरी की घटनाओं से सेक्टरवासियों में चिंता
- सेक्टर 105 में एक ही रात में दो घरों में चोरी, सीसीटीवी फुटेज जारी कर पुलिस से कार्रवाई की मांग
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। शहर के रिहायशी सेक्टरों में चोर अब घरों के कीमती सामान के साथ एसी के पाइप और बिजली के तारों को भी निशाना बना रहे हैं। सेक्टर-108 के बाद अब सेक्टर-105 में एक ही रात दो मकानों में चोरी की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं, सेक्टर-50 के जैन मंदिर क्षेत्र में भी चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं।
सेक्टर-105 आरडब्ल्यूए अध्यक्ष दिव्य कृष्णात्रेय के अनुसार, मंगलवार देर रात बी-326 और बी-254 में चोरी हुई। चोर एसी के पाइप और बिजली के तार ले गए। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंपकर जांच की मांग की गई है। आरडब्ल्यूए ने निर्माणाधीन साइटों पर रहने वाले श्रमिकों और किरायेदारों का पुलिस सत्यापन कराने तथा सेक्टर में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। चोरी में किसी की संलिप्तता अभी साबित नहीं हुई है।
सेक्टर-20 में सात दिन में तीन चोरी
सेक्टर-20 में सात दिन में चोरी और झपटमारी की तीन घटनाएं सामने आई हैं। डी ब्लॉक के पास महिला से दो मोबाइल छीने गए, जबकि बी ब्लॉक में दूसरी महिला की सोने की चेन झपट ली गई। इसके अलावा एक मकान से पानी की मोटर चोरी हुई। आरडब्ल्यूए अध्यक्ष हरीश वर्मा ने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने किरायेदारों का सत्यापन कराने और संदिग्धों पर नजर रखने की सलाह दी है। सुरक्षा के लिए दिन में दो और रात में एक गेट खुला रखने का फैसला लिया गया है। आरडब्ल्यूए ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।