फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   action will taken if not give electric bill

30 तक बिजली बिल का भुगतान नहीं किया तो कार्रवाई

Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
action will taken if not give electric bill
नूंह। बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में बीते सप्ताह बिजली निगम द्वारा सौ डिफाल्टर उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए हैं। इन उपभोक्ताओं पर निगम की 70 लाख रुपये की राशि बकाया है। नूंह खंड में बिजली निगम के पांच हजार डिफाल्टर उपभोक्ताओं पर दस करोड़ रुपये की राशि शेष है। ऐेसे में बिजली निगम ने डिफाल्टर उपभोक्ताओं को आगामी 30 जनवरी तक का समय दिया है। तय समय पर भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे जाएंगे और उनके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

नूंह बिजली निगम के एसडीओ प्रमोद कुमार ने बताया कि बीते काफी समय से डिफाल्टर उपभोक्ताओं ने निगम की बकाया राशि को जमा नहीं कराया है। निगम द्वारा बार-बार डिफाल्टर उपभोक्ताओं को चेतावनी देने के बाद बकाया राशि का भुगतान नहीं करने पर बिजली निगम ने यह कदम उठाया है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम का सरकारी विभागों के पास भी दो करोड़ का बकाया बिल है, जिसका लंबे समय से भुगतान नहीं किया गया है। उन्होंने बताया कि बिजली निगम की राशि का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं पर मुकदमा भी दर्ज कराने के लिए निगम के उच्च अधिकारियों ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि नूंह क्षेत्र में डिफाल्टर उपभोक्ताओं की संख्या सबसे अधिक है जिससे निपटने के लिए निगम ने यह कदम उठाया है। ऐसे में उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि वह बिजली निगम की बकाया राशि को जल्द से जल्द जमा कराएं। निगम द्वारा लोगों के उत्थान के लिए समय समय पर कार्य किया जा रहा है, लेकिन कुछ लोग अज्ञानता के कारण इस बात को नहीं समझ रहे हैं। ऐसे में अब निगम द्वारा सख्त कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed