फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Action will be taken after recording the statement of the victim's family

Noida News: पीड़ित परिवार के बयान दर्ज होने के बाद होगी कार्रवाई

Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 06 Aug 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
Action will be taken after recording the statement of the victim's family
पारस टियरा सोसाइटी मेंं लिफ्ट गिरने से महिला की मौत का मामला
विज्ञापन

- पीड़ित परिवार के बयान दर्ज होने के बाद होगी कार्रवाई
- नए फ्लैट में सुशीला के परिवार को 25 जुलाई को होना था गृहप्रवेश
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। पारस टियरा सोसाइटी में बृहस्पतिवार को लिफ्ट गिरने से महिला की हुई मौत के मामले में पुलिस पीड़ित परिवार के बयान दर्ज होने के बाद आगे की कार्रवाई करेगी। इस मामले में पुलिस एओए के चार पदाधिकारियों और सुरक्षा एजेंसी के दो निदेशकों समेत आठ लोगों पर केस दर्ज कर जांच कर रही है। इधर, केस में नामजद किए गए एओए अध्यक्ष रमेश गौतम अभी अस्पताल में भर्ती हैं। उन्होंने व्हाट्स एप पर मैसेज भेजकर रिपोर्ट में एओए पदाधिकारियों को नामजद करने पर सवाल उठाए हैं। बृहस्पतिवार को लिफ्ट गिरने से सुशीला देवी (73) की 55 मिनट तक फंसे रहने से मौत हो गई थी।
सोसाइटी निवासियों ने बताया कि सुशीला देवी का परिवार सोसाइटी की आठवीं मंजिल पर किराये के मकान में रहता था। इसी टावर की दूसरी मंजिल पर वह अपना फ्लैट तैयार कर रहे थे। नए फ्लैैट में निर्माण और मेंटेंनेंस का काम चल रहा था। 25 जुलाई को नए फ्लैट में सुशीला देवी के परिवार को गृह प्रवेश करना था। सुशीला देवी बृहस्पतिवार को इसी फ्लैट जा रहीं थीं। इसी दौरान वह हादसे का शिकार हो गईं।
विज्ञापन

इधर, एओए अध्यक्ष का कहना है कि लिफ्ट संचालन और मेंटेंनेंस आदि की जिम्मेदारी थायसन क्रुप लिफ्ट मैनुफैक्चरर कंपनी को दे दिया गया था। इसका भुगतान भी कर दिया गया था। इसके बावजूद पदाधिकारियों को नामजद कराया गया है। निवासियों ने बताया कि रविवार को सांसद डॉ. महेश शर्मा का सेक्टर-137 की सोसाइटियों में महाजनसंपर्क अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम हैं। वह पारस टियरा सोसाइटी में भी पीड़ित परिवार से मिलने व निवासियों की समस्याएं सुनने आ सकते हैं। इस मामले में सेक्टर-142 थाने में दर्ज किए गए केस के संबंध में एसीपी सुमित शुक्ला का कहना है कि इस मामले में पीड़ित परिवार के बयान दर्ज किए जाएंगे। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed