{"_id":"6aaab51248706db83e0b8e96","slug":"action-taken-in-one-day-on-complaint-pending-for-five-months-noida-news-c-23-1-lko1064-106282-2026-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: पांच महीने से लंबित शिकायत पर एक दिन में कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: पांच महीने से लंबित शिकायत पर एक दिन में कार्रवाई
विज्ञापन
फोटो--
- गेट नंबर-4 के सामने सड़क किनारे पांच माह से था कब्जा
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर डेल्टा-1 में सड़क किनारे बिल्डर की ओर से किए गए अतिक्रमण पर प्राधिकरण ने बुधवार को कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला दिया। गेट नंबर-4 के सामने सड़क किनारे किए गए कब्जे को प्राधिकरण की टीम ने हटवा दिया। आरडब्ल्यूए ने अतिक्रमण का मामला प्रमुखता से उठाया था, जिसके बाद अधिकारियों ने इसका संज्ञान लिया।
आरडब्ल्यूए अध्यक्ष प्रमोद भाटी ने बताया कि गेट नंबर-4 के सामने कावेरी बिल्डर की ओर से सड़क किनारे कब्जा किया गया था। आरडब्ल्यूए ने प्राधिकरण में कई बार शिकायत की थी। पूर्व में बिल्डर को नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन करीब पांच महीने तक कार्रवाई नहीं हुई।
बुधवार को सेक्टर की समस्याओं को लेकर प्राधिकरण के उप महाप्रबंधक विजय रावल के साथ बैठक हुई। इसमें अतिक्रमण का मुद्दा उठाए जाने के बाद उन्होंने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर कब्जा हटा दिया।
विज्ञापन
आरडब्ल्यूए के मुताबिक अतिक्रमण हटने से सड़क पर आवागमन के लिए जगह साफ हो गई है। पदाधिकारियों ने कहा कि लंबे समय से लंबित शिकायत पर त्वरित कार्रवाई होने से सेक्टरवासियों को राहत मिली है और प्राधिकरण के प्रति लोगों का भरोसा भी बढ़ा है।