{"_id":"5f11eafe8ebc3e63e2368ceb","slug":"action-taken-for-running-machine-without-license-mewat-news-noi524034954","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना लाइसेंस चल रही 25 आरा मशीनें सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना लाइसेंस चल रही 25 आरा मशीनें सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुन्हाना। शहर में अवैध रूप से चल रही आरा मशीनों के खिलाफ वन विभाग ने शुक्रवार को कार्रवाई की। इस दौरान 25 आरा मशीनों को सील किया गया। विभाग की इस कार्रवाई से बिना लाइसेंस मशीन चलाने वाले संचालकों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई में पुन्हाना, फिरोजपुर झिरका सहित नूंह वन विभाग की टीम मौजूद रही। किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात था।
वन विभाग के रेंजर कमल यादव ने बताया कि शहर में लंबे समय से नियमों को ताक पर रखकर अवैध आरा मशीनें चल रही थी। जो प्रशासन की आंखों में धूल झोंकने के साथ सरकार को राजस्व का भी चूना लगा रहे थे। इसकी उच्चाधिकारियों को लगातार शिकायत मिल रही थी। वन विभाग के कर्मचारियों ने पुलिस बल को साथ होडल-नगीना रोड पर स्थित आरा मशीनों पर छापा मारा।
जांच में पता चला की बिना लाइसेंस के 25 आरा मशीनें चल रही थी जिनकोे सील कर दिया गया। उन्होंने बताया कि सभी संचालकों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वो मशीनों पर आने वाली लकड़ी व जाने वाले सामान का पूरा रिकॉर्ड रखें, अगर पूरा रिकॉर्ड नहीं पाया गया उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि बिना लाइसेंस की आरा मशीनों को किसी भी कीमत पर चलने नहीं दिया जाएगा। विभाग द्वारा यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
विज्ञापन
इस अवसर पर फिरोजपुर झिरका के सुनील जैन, नूंह रेंजर देव कुमार, उम्मर मोहम्मद वन दरोगा, मुबारिक खान वन दरोगा, फते मोहम्मद वन दरोगा, एजाज व जुगल किशोर वन दरोगा सहित काफी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।