{"_id":"68fd2ffacdc7c6fbab068df3","slug":"action-should-be-taken-to-prevent-the-use-of-plastic-adm-na-news-c-275-1-sbl1010-128408-2025-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लास्टिक के प्रयोग की रोकथाम को किए जाएं कार्य : एडीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लास्टिक के प्रयोग की रोकथाम को किए जाएं कार्य : एडीएम
विज्ञापन
संभल। ब्लॉक रजपुरा क्षेत्र के गांव सिसौना डांडा में एडीएम प्रदीप वर्मा की अध्यक्षता में जिला पर्यावरणीय समिति/जिला वृक्षारोपण समिति एवं जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें ठोस अपशिष्ट एवं प्लास्टिक अपशिष्ट के संबंध में चर्चा की गई। प्लास्टिक प्रयोग की रोकथाम को लेकर किए जाने वाले कार्यों पर भी चर्चा हुई। एडीएम ने बीडीओ, ईओ को निर्देश दिए कि अपने अपने क्षेत्रों में इस पर प्लास्टिक प्रयोग की रोकथाम के लिए कार्य करते हुए लोगों को जागरूक किया जाए। बायो मेडिकल वेस्ट के निस्तारण को लेकर स्वास्थ्य विभाग एवं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी मिलकर कार्य करें। वृक्षारोपण को लेकर प्रभागीय वनाधिकारी प्रीति यादव ने कहा कि जो भी पौधे सूख गए हैं उन्हें हटाकर अन्य पौधे लगाए जाएं। उप निदेशक कृषि ने जैविक खेती तथा प्राकृतिक खेती को लेकर जानकारी दी।
भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर सिंह खड़गवंशी ने कहा कि राजघाट पर साफ सफाई की व्यवस्था रहे। एएसपी दक्षिणी अनुकृति शर्मा ने कहा कि गंगा किनारे गंगा टूरिज्म को लेकर प्लान तैयार किया जाए। गंगा नदी के आसपास विदेशी पक्षी आते हैं तथा रामसर वेटलैंड भी है। एडीएम ने कहा कि गंगा नदी किनारे प्लास्टिक प्रतिबंधित रहे। जहां प्लास्टिक बिक्री हो वहां जुर्माना लगाया जाए। इस दौरान जिला विकास अधिकारी राम आशीष, परियोजना निदेशक डीआरडीए ज्ञान सिंह, जिला पंचायती राज अधिकारी चेतेंद्र पाल सिंह आदि रहे।