फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ACP's son was digitally arrested for 24 hours and defrauded of Rs 1 lakh

Noida News: एसीपी के बेटे को 24 घंटे डिजिटल अरेस्ट कर एक लाख ठगे

Thu, 27 Jun 2024 08:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2024 08:04 PM IST
विज्ञापन
ACP's son was digitally arrested for 24 hours and defrauded of Rs 1 lakh
- मलेशिया भेजे गए पार्सल में संदिग्ध सामान मिलने की बात कहकर डराया, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन



माई सिटी रिपोर्टर

ग्रेटर नोएडा। साइबर जालसाजों ने जिले में तैनात सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) रमेश चंद्र पांडे के बेटे शुभम पांडे को 24 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट कर दो बार में 1.07 लाख रुपये ठग लिए। आरोपियों ने खुद को सीमा शुल्क विभाग का अधिकारी बताते हुए मलयेशिया भेजे गए पार्सल में संदिग्ध वस्तु मिलने की बात शुभम को डाराया। जिसके बाद पीड़ित ने खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए। शुभम ने अन्य लोगों को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद ठगी का खुलासा हुआ। पीड़ित की ओर से बुधवार रात सूरजपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। एसीपी रमेश चंद्र पांडे सेक्टर-108 स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय में तैनात हैं।

सूरजपुर पुलिस को दी शिकायत में शुभम पांडे ने बताया कि 16 जून की दोपहर बाद उसके पास फोन आया। फोन करने वाले ने मुंबई हवाई अड्डे के सीमा शुल्क विभाग से कॉल करने की बात कही। साथ ही बताया कि उनके नाम से एक पार्सल मलेशिया भेजा जा रहा है। जांच में पार्सल में एटीएम कार्ड, लैपटॉप के साथ ही कुछ संदिग्ध वस्तुएं मिली हैं। काॅलर ने कहा कि इस तरह का सामान मिलने पर लंबी सजा का प्रावधान है। यह सुनकर वह डर गए। पार्सल नहीं भेजने की बात कहने पर कॉलर ने कहा कि पार्सल पर शुभम पांडे और फोन नंबर लिखा है। कॉलर ने उन्हें पेनल्टी चुकाने कहो कहा और ऐसा नहीं करने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। इसके बाद शुभम ने बताए गए खाते में 79,822 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद भी फोन करने वाला उसे कई तरह की बातों में उलझाता रहा। बाद में शुभम ने खाते में 27,150 रुपये और डाले। इसके बाद शुभम ने कुछ लोगों को पूरा घटनाक्रम बताया तो मामला साफ हुआ कि यह ठगी की घटना है। इसके बाद पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed