फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Achievements of the government were counted in the workers' conference.

Noida News: कार्यकर्ता सम्मेलन में गिनाईं सरकार की उपलब्धियां

Wed, 12 Nov 2025 12:35 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा
संवाद न्यूज एजेंसी, नोएडा Updated Wed, 12 Nov 2025 12:35 AM IST
विज्ञापन
Achievements of the government were counted in the workers' conference.
खलीलाबाद के मड़या में ​स्थित मैरेज हाल में भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान उप​स्थित अति​थि - फोटो : शांती नगर मोहल्ले में मंगलवार को चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान।
संतकबीरनगर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सम्मेलन मंगलवार को शहर के मड़या स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। इसमें सरकार की उपलब्धियां गिनाई गईं। साथ ही मतदाता पुनरीक्षण अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया गया। सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत ही देश व प्रदेश में भाजपा की सरकार है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद विकास की गति तेज हुई है। बिना भेदभाव के सभी वर्गों के लिए सरकार काम कर रही है। इस बार गन्ने का मूल्य सरकार ने 30 रुपये बढ़ाया है, जो किसानों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण अभियान में कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ जुट जाए।
विज्ञापन

इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष राम ललित चौधरी, ज्ञानेंद्र मिश्रा, आदित्य यादव बागी, मंडल अध्यक्ष राम नयन शर्मा, भगवानदास यादव, कन्हैया लाल यादव, वीरेंद्र शुक्ला, नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल उर्फ जज्जी, पूर्व मंडल अध्यक्ष राम सागर चौधरी, धनंजय पांडेय, ब्रह्मनंद पांडेय, प्रदीपसिंह, मुरलीधर जायसवाल, भोला अग्रहरि,उमेश चंद्र तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed