{"_id":"68dd2be2802ad8817a02c5f6","slug":"aces-beat-gcc-11-by-97-runs-grnoida-news-c-23-1-lko1064-77002-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: एसीईएस ने जीसीसी-11 को 97 रन से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: एसीईएस ने जीसीसी-11 को 97 रन से हराया
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान तीन पर चल रहे इंडिपेंडेंस कप सीजन एक के लीग मैच में नोएडा एसीईएस ने जीसीसी-11 को 97 रन से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी नोएडा एसीईएस ने टी-20 मुकाबले में दो विकेट पर 231 रन का स्कोर खड़ा किया। मोहम्मद सलाह ने 122 की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीसी-11 की टीम दस विकेट पर 134 रन ही बना सकी। मोहम्मद सलाह को मैन ऑफ द मैच चुना गया
चार विकेट से जीती प्रोपबक्स रियल्टी
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित लीजेंड क्रिकेट मैदान एक पर चल रहे मानसून कप सीजन-1 के लीग मैच में प्रोपबक्स रियल्टी क्रिकेट क्लब ने इलेवन स्टार को चार विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी इलेवन स्टार ने टी-20 मुकाबले में सात विकेट के नुकसान पर 153 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रोपबक्स रियल्टी क्लब ने छह विकेट के नुकसान पर 155 रन बनाकर मैच में जीत हासिल की। मैच में 71 रनों की पारी खेलने वाले नीतीश ठाकुर को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।