फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   ACEO imposed a fine of Rs 1 lakh on dirt

Noida News: गंदगी पर एसीईओ ने लगाया एक लाख रुपये का जुर्माना

Sat, 10 May 2025 07:55 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 10 May 2025 07:55 PM IST
विज्ञापन
ACEO imposed a fine of Rs 1 lakh on dirt
-प्राधिकरण अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था चौपट
विज्ञापन

-एसीईओ ने भंगेल एलिवेटेड रोड, सेक्टर-145 के विकास कार्यों का भी किया निरीक्षण

माई सिटी रिपोर्टर,

नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के बाद भी शहर की सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ रही है। शनिवार को निरीक्षण पर निकले प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री को जगह-जगह गंदगी मिली। इस पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने जिम्मेदार एजेंसी पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। निगरानी के जिम्मेदार सहायक परियोजना अभियंता का एक महीने का वेतन रोकने के निर्देश दिए। दो एजेंसियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी एसीईओ ने दिया।
एसीईओ सबसे पहले डीएससी रोड पर गए। यहां जगह-जगह खुदाई के कारण मिट्टी के ढेर लगे हुए थे। इन खुदाई के काम तुरंत रोकने के निर्देश दिए। फिर एसीईओ सेक्टर-16 चौराहे से सेक्टर-12-22-56 जाने वाली सड़क (एमपी-1) रोड पर निकले। इस रोड पर कई जगह कूड़े के ढेर व ईंट पत्थर मिले। सेक्टर-56 में साइकिल ट्रैक-फुटपाथ पर भी गंदगी मिली। इस पर एसीईओ ने नाराजगी जताई और मैकेनिकल स्वीपिंग एजेंसी मैसर्स लॉयन सर्विसेज लिमिटेड को कारण बताओ नोटिस जारी करने तथा एक लाख रुपये का जुर्माना लगाने के निर्देश दिए। सेक्टर-62 से 71 चौराहे के बीच सड़क पर फोर्टिस हॉस्पिटल के सामने ममूरा कट पर गंदगी मिली। इस पर एसीईओ ने नाराजगी जताई और एजेंसी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ तीन दिन में सफाई के निर्देश दिए। एफएनजी पर भी कई जगह गंदगी मिली। इस पर एसीईओ ने नाराजगी जताई। एसीईओ ने सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार का एक महीने और अवर अभियंता विकास शर्मा का सात दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

-------------------

भंगेल एलिवेटेड के बचे काम 30 मई तक पूरा करने के निर्देश-

एसीईओ संजय खत्री ने सफाई व्यवस्था के साथ विकास परियोजनाओं का भी निरीक्षण किया। भंगेल एलिवेटेड रोड पर एसीईओ ने बरौला टी प्वाइंट पर बन रहे गर्डर का काम देखा। एसीईओ ने निर्देश दिया कि 30 मई तक रैंप और बिटुमिन का काम पूरा किया जाए। इसके बाद एसीईओ सेक्टर-145 में 5 प्रतिशत आबादी प्लॉट क्षेत्र का निरीक्षण किया। यहां जल-सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बाकी काम भी शुरू कराने के निर्देश एसीईओ ने दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed