फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Accused of trying to get voter card made by presenting fake documents

फर्जी कागजात पेश कर वोटर कार्ड बनवाने का प्रयास करने का आरोप

Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Accused of trying to get voter card made by presenting fake documents
तावडू। उपमंडल के गांव ग्वारका में फर्जी कागजात पेश कर वोटर कार्ड बनवाने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तीन नामजद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मोहम्मद अरसद निवासी गांव भडंगपुर थाना सदर तावडू ने बताया कि उसने नगर के वार्ड नंबर 9 में सीएससी सेंटर खुला हुआ है। जिस पर संबंधित विभाग के द्वारा जारी दिशा निर्देशों की पालना करते हुए वे कार्य करता है। उसके पास शौकीन, कादर व सलीम गांव ग्वारका थाना तावडू निवासी करीब 27 लोगों के आधार कार्ड की फोटो प्रति लेकर आए और चुनाव आयोग की वेबसाइट पर वोट बनाने के लिए निर्धारित प्रारूप पर ऑनलाइन अपलोड करने के लिए कहा। जब वह आधार कार्डों को ऑनलाइन अपलोड करने लगा तो उसे दस्तावेजों के फर्जी होने पर शक हो गया। जिसके बाद उसने कंप्यूटर में फाल्ट आने की बात कह कर उन्हें ऑनलाइन करने की बात कहकर टाल दिया। सीएससी संचालक का आरोप है कि इसी दौरान आरोपियों के गांव का ही रहने वाला अलमू पुत्र शेर मोहम्मद आ गया। जब उसने आरोपियों के द्वारा दिए गए कागजातों को उन्हें दिखाया तो उसने सभी कागजातों को फर्जी बताते हुए कहा कि अधिकांश व्यक्ति गांव के नहीं है और बाहरी हैं, जिन्होंने गलत कागज बनाए हुए हैं। पुलिस ने सीएससी संचालक की शिकायत पर तीन नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed